Murder Of Silver Merchants: भाजपा नेता बना हैवान, कारोबारी की पत्नी से दोस्ती करने के लिए उठाया खौफनाक कदम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, आगरा। Murder Of Silver Merchants: आगरा के सिकंदरा में आज तड़के चांदी व्यापारी की भाजपा वर्कर (BJP Worker) ने हत्या (Murder) कर दी। गाड़ी में गोली मारने के बाद गांव अरसेना के जंगल में गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। उसे पॉलिथीन में रखकर कार में डाल दिया। इसी दौरान गश्त करती पुलिस ने कार को खड़ा देख चेक किया तो पिछली सीट पर सिर पड़ा देख होश उड गए।

स्थानीय पुलिस शुक्रवार की तड़के साढ़े तीन बजे अरसेना गांव में गश्त कर रही थी। गांव से लगे जंगल में कार और दो युवकों को खड़ा देखा तो रुक गई। कार के बाहर खड़े युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उनको पकड़ लिया। कार की तलाशी ली तो उसमें पिछली सीट पर एक व्यक्ति का कटा हुआ सिर रखा देख हाेश उड़ गए।

चाकू से गला काट दिया

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम टिंकू भार्गव बताया। वह बेलनगंज का रहने वाला। उसके साथ भतीजा भी था। हत्या लोहामंडी के तरकारी वाली गली निवासी नवीन वर्मा की हुई। वह चांदी व्यापारी थे। टिंकू की नवीन से दोस्ती थी। उसके घर पर भी आना जाना था। बृहस्पतिवार रात को उसने नवीन को बहाने से अपने पास बुलाया। उसे गाड़ी में लेकर गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि गाड़ी में कनपटी पर गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी। इसके बाद गांव अरसेना लेकर आए थे। शव को ठिकाना लगाना चाहते थे। उसके साथ भतीजा भी था, कार रोकने के बाद शव नीचे उतारा और चाकू से गला काट दिया।
कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रख लिया।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

मृतक के कपड़े भी उतार दिए थे, जिससे पहचान न हो सके। कार में सिर को पॉलिथीन में लपेट कर रख लिया था। जिसे ले जाने ही वाले थे, इससे पहले पुलिस पहुंच गई। दोनों आरोपी पकड़ लिए गए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस की सतर्कता पर इनाम की घोषणा की है। आरोपी टिंकू खुद को पहले भाजपा का नेता बता रहा था, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई। वह कार्यकर्ता ही है।

हत्या के पीछे महिला

सीओ हरी पर्वत के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ में पता चला कि नवीन की शादी को कई साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे भी हैं। टिंकू का नवीन के घर में आना जाना था। नवीन की पत्नी से भी उसकी बातचीत हुआ करती थी। वह उसकी पत्नी से दोस्ती करना चाहता था। इसके लिए उसने नवीन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अपने भतीजे अनिल भार्गव को तैयार कर लिया।

भारत में इन 13 शहरों में लॉन्च होगी 5G सर्विस, कीमत होगी बेहद कम















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *