Jalandhar News: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’! प्लाजा होटल बन गया कामर्शियल माल, अवैध रूप से बन गई 200 दुकानें

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में सरेआम लाखों रुपए की वसूली का खेल चल रहा है। न मानो तो दिलकुशा मार्केट के साथ चार मंजिला कामर्शियल इमारत को देख सकते हैं। इस चार मंजिला कामर्शियल इमारत में करीब 200 दुकानें बन रही हैं, जबकि इसका नगर निगम ने कामर्शियल नक्शा पास ही नहीं किया है। अवैध रूप से इसे बनवाने का ठेका निगम के अधिकारी ने ही लिया है। सूत्र बता रहे हैं कि 200 अवैध दुकानें बनवाने के नाम पर तीन अधिकारियों ने करीब 30 लाख रुपए की वसूली की है। इसमें एक इंस्पैक्टर, एटीपी और एक उच्च अधिकारी का नाम सामने आ रहा है।

जालंधर नगर निगम मुख्यालय के ठीक सामने अवैध रूप से 200 दुकानों की कामर्शियल इमारत बनाई जा रही है, लेकिन नगर निगम के एटीपी और इंस्पैक्टर इस पर कोई कार्ऱवाई नहीं कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक प्लाजा होटल के मालिक ने खंडहर हो चुकी बिल्डिंग बेच दिया। इसे खरीदने वाले शख्स ने नगर निगम से 4 मरले में घर बनवाने का नक्शा पास करवाया। इस 4 मरले घर के पास नक्शे पर कई मरले एरिया में चार मंजिला कामर्शियल इमारत खड़ी की जा रही है। इसमें करीब 200 दुकानें बन रही हैं।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

नगर निगम के ही एक अधिकारी बताते हैं कि प्लाजा होटल गली में बना हुआ है। उस गली में न तो सीएलयू हो सकती है और न ही किसी तरह से कामर्शियल निर्माण किया जा सकता है। प्लाजा होटल खरीदने वाले शख्स ने नगर निगम के एक उच्च अधिकारी के साथ एक एटीपी और एक इंस्पैक्टर को 30 लाख रुपए की रिश्वत दी। इसके बाद अवैध रूप से 200 दुकानों वाली कामर्शियल इमारत बनाना शुरू कर दिया।

Plaza Hotel Illegal Construction in Jalandhar

कामर्शिल इमारत में बन रही 200 दुकानों का सौदा

बिल्डिंग ब्रांच के एक अन्य अधिकारी बताते हैं कि अगर ये सीएलयू के नियम के अनुसार होता तो नगर निगम के खजाने में 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा होती है। एक तरह से 2 करोड़ रुपए का नगर निगम को नुकसान हो रहा है। प्लाजा होटल को गिराकर नए सिरे से कामर्शिल इमारत में बन रही 200 दुकानों को सौदा भी हो गया है। ये दुकाने दिलकुशा मार्केट के कई दवा व्यापारियों ने खरीदने के लिए बयाना भी कर दिया है।

उधर, इस संबंध में नगर निगम के असिस्टैंट कमिश्नर राजेश खोखर के पास शिकायत भी पहुंची है। राजेश खोखर ने कहा है कि इसकी रिपोर्ट बिल्डिंग ब्रांच से मांगी गई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए एमटीपी नीरज भट्टी से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। पता यह भी चला है कि इलाके के एटीपी और इंस्पैक्टर ने इस इमारत को रुकवाने को लेकर कई बार चक्कर भी लगा चुके हैं। लेकिन अवैध रूप से बन रही ये इमारत रुकवाई नहीं गई।

जालंधर में सरेआम रिश्वतखोरी, अवैध कामर्शियल इमारतों से वसूली, देखें















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *