Nooran Sisters: मशहूर सूफी सिंगर ज्योति नूरां की लव मैरिज टूटने की कगार पर, 8 साल बाद लेंगी तलाक, पति पर लगाया सनसनीखेज आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Nooran Sisters: पंजाब की मशहूर सूफी सिंगर नूरां सिस्टर्स की ज्योति नूरां ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आज ज्योति नूरां ने अपने पति कुणाल पासी पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि पति से दुखी होकर उन्होंने तलाक लेने का फैसला लिया है। ज्योति नूरां ने यह आरोप लगाया कि उनके पति कुणाल पासी ने उनका 20 करोड़ रुपए हड़प लिए।

इसे भी पढ़े: सैंट सोल्जर ग्रुप के मालिक अनिल चोपड़ा, गीता मंदिर के प्रधान राजेश समेत जालंधर की इन महान हस्तियों ने सरकार को लगा दिया अरबों रुपयों का चूना, FIR दर्ज करने के आदेश

ज्योति नूरां ने बताया कि साल 2014 में माता पिता के सहमति के बिना ही कुणाल पासी से उन्होंने लव मैरिज किया था। लेकिन उनका प्रेम विवाह ठीक नहीं रहा है। उन्होंने पति कुणाल पासी पर आऱोप लगाते हुए कहा कि रात में लड़ाई करते हैं, झगड़ा करते हैं और पीटते हैं। यही नहीं, उन्होंने 20 करोड़ रुपए भी हड़प लिए हैं।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

ज्योति नूरां ने कहा कि उन्हें डर है कि उनके पति उन्हें मार न दें। इसलिए पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। उन्होंने कहा कि पति से दुखी होकर तलाक लेने का फैसला किया है। आपको बता दें कि 2014 में जब नूरा ने कुणाल से लव मैरिज की थी, तब उनकी उम्र 16 साल 6 महीने थी, तब बड़ा ही ड्रामा हुआ था।

मशहूर सूफी सिंगर ज्योति नूरां की लव मैरिज टूटने की कगार पर, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=HPeWF0YGu2s















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *