Jalandhar News: सोमवार को बंद हो सकता है जालंधर-लुधियाना नैशनल हाईवे, पढ़ें किसानों का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 07 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। किसानों ने ऐलान किया है कि सोमवार को जालंधर-लुधियाना नैशनल हाईवे बंद करेंगे। किसानों द्वारा सोमवार को फगवाड़ा शूगर मिल चौक में धरना लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह धरना सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जोकि अनिश्चतकालीन समय तक जारी रहेगा।

किसानों के इस धरने के कारण नैशनल हाईवे बंद रहेगा। कहा जा रहा है कि किसानों द्वारा यह धरना अपने गन्ना बकाया राशि को लेकर लगाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनका शूगर मिल पर करीब 72 करोड़ रुपए गन्ना की बकाया राशि पैंडिंग है, जिसे लेकर किसान संगठनों द्वारा राज्य भर के किसानों को आंदोलन में भाग लेने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

बता दें कि अभी हाल ही में किसानों की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंचायत कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ चंडीगढ़ में मीटिंग हुई थी, जिसमें किसानों की ज्यादातर मांगों को मान लिया गया था, लेकिन फगवाड़ा शूगर मिल की तरफ से पैंडिंग राशि को अदा न करने को लेकर किसानों में अभी भी रोष है, जिसे लेकर किसानों द्वारा कल नैशनल हाईवे बंद करने का ऐलान कर दिया गया है।

लव मैरिज के बाद ज्योति नूरां अपने पति को क्यों देने जा रही हैं तलाक

https://youtu.be/HPeWF0YGu2s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *