Shrikant Tyagi News: गालीबाज BJP नेता के अवैध इमारत पर चला बुलडोजर

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नोएडा। Shrikant Tyagi News: नोएडा ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में मचे बवाल के बाद अब गालीबाज गुंडे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) के खिलाफ योगी सरकार का बुलडोजर ऐक्शन शुरू हो गया है। रविवार की रात लगातार दूसरे दिन हुए हंगामे के बाद सोमवार की सुबह पुलिस और प्रशासन के साथ बुलडोजर भी सोसाइटी पर पहुंच गया। साथ में हथौड़ा लेकर कर्मचारी भी पहुंचे।

महिला के साथ गालीगलौच और अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी अभी भी फरार है। उसके अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का हथौड़ा चल रहा है। वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाते हुए योगी जिंदाबाद के नारे लगाए। रात में हुए बवाल के बाद सोमवार की सुबह ही बुलडोजर और साथ में हथौड़ा फावड़ा लिए हुए कर्मचारी भी पहुंचे।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

श्रीकांत त्यागी के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। बुलडोजर से आरोपी के अतिक्रमण को तोड़ा गया। साथ ही ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट के सामने लगे पेड़ों को भी उखाड़ फेंका गया। दरअसल, दो दिन पहले श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में महिला के साथ गालीगलौच का मामला सामने आया था।

इसके बाद यह मामला कल रात फिर से बढ़ गया जब फरार चल रहे त्यागी से जुड़े हुए कुछ गुंडे सोसाइटी में पहुंच गए। इसके बाद सांसद महेश शर्मा और पुलिस और डीएम मौके पर पहुंच गए। करीब आधा दर्जन हंगामा करने वालों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। लेकिन मामला अब काफी गरमा गया है। सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा के कड़े रुख के बाद पहली गाज फेस-2 के थाना प्रभारी पर गिरी है।

श्रीकांत त्यागी की तलाश

सेक्टर 93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्रता के मामले में केस दर्ज होने के बाद फरार चल रहे कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी की तलाश के लिए कमिश्नरेट पुलिस का पूरा महकमा लगा हुआ है। घटना के 3 दिन बाद भी नेता की भनक तक पुलिस को नहीं लग पाई है।

पुलिस ने शनिवार को फरार नेता की पत्नी और उनके ड्राइवर, मैनेजर को हिरासत में लेकर करीब 6 घंटे तक पूछताछ की है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। पत्नी को अभी भी घर में हिरासत में रखा गया है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजेश एस का कहना है कि पुलिस की टीम रविवार को आरोपी नेता श्रीकांत त्यागी के दिल्ली, नोएडा, लखनऊ स्थित कुल 15 ठिकानों पर छापामारी की।

पुलिस की टीम श्रीकांत त्यागी के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी नेता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार सुबह कथित बीजेपी नेता ने मामूली विवाद पर सोसायटी की रहने वाली एक महिला के साथ बेहद अभद्र व्यवहार किया था, जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

BJP नेता SHRIKANT TYAGI की अवैध इमारत पर चला YOGI बाबा का बुलडोजर

https://www.youtube.com/watch?v=XtL6L31ZxOI

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *