Farmers Protest: किसानों ने ठप किया अमृतसर-दिल्ली नैशनल हाईवे, कई किमी तक ट्रैफिक जाम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फगवाड़ा। Farmers Protest: गन्ना कीमतों की भुगतान को लेकर किसानों ने आज फगवाड़ा में शुगर मिल चौक पर धऱना लगा दिया। जिससे जालंधर-दिल्ली नेशनल हाई पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। किसानों ने कहा है कि फगवाड़ा शुगर मिल द्वारा बकाया राशि न दिए जाने के कारण किसान जत्थेबंदियों ने नेशनल हाईवे पर शुगर मिल चौक पर धरना देकर रोष प्रदर्शन का फैसला लिया।

भारतीय किसान यूनियन दोआबा ने एलान किया था कि सोमवार को शुगर मिल चौक में स्थायी धरना लगाकर प्रर्दशन किया जाएगा। नेशनल हाईवे को चारों ओर से बंद करके जाम लगाया जाएगा। किसानों का धरना सुबह 9 बजे से जारी है। इस कारण नेशनल हाईवे बंद वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

किसानों के 72 करोड़ रुपये बकाया

किसानों का कहना है कि उनका शूगर मिल फगवाड़ा पर करीब 72 करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान बकाया है। हाल ही में किसानों की मुख्यमंत्री भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल के साथ भी मीटिंग हुई थी। इसमें किसानों की ज्यादातर मांगों को मान लिया गया था, लेकिन फगवाड़ा शूगर मिल की तरफ से पेंडिंग राशि को अदा न करने को लेकर किसानों में अब भी रोष है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

फगवाड़ा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए फगवाड़ा में आने वाले गाड़ियों को पीछे से ही डायवर्ट कर दिया है। डायवर्जन रूट प्लान के अनुसार लुधियाना-दिल्ली जाने वाले हैवी व्हीकल्स को मेहटां बाईपास चौक से मेहली बाईपास डायवर्ट किया गया है, वही लुधियाना-दिल्ली जाने वाले हल्के वाहनों को मेहटां बाईपास चौक से मेहली बाईपास तथा बसरा पैलेस से खोथरां रोड टू अर्बन एस्टेट डायवर्ट किया गया है।

जालंधर में पकड़ा गया फ्राड ट्रेवल एजैंट, जमकर हुई छित्तरपरेड

https://youtu.be/H9iklNZ76xw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *