Ayodhya News: मेयर और MLA पर अवैध कालोनी काटकर करोड़ों रुपए बटोरेने का आरोप, ADA बोला- भ्रामक सूची है, इसे दुरुस्त करेंगे

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 719 शब्द|📅 08 Aug 2022

डेली संवाद, लखनऊ। Ayodhya News: अयोध्या में अवैध कॉलोनाइजर्स में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय समेत 40 रसूखदारों के नाम आने के बाद हड़कंप मचा है। जमीन के अवैध कारोबार में इन रसूखदारों ने करोड़ों रुपये का वारा-न्यारा किया है। इनमें कई ऐसे नाम हैं जो श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लाखों की जमीन करोड़ों में बेचने को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।

उधर, आज अवैध प्लाटिंग के मामले में जिला प्रशासन को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेस नेता शरद शुक्ला को कोतवाली नगर के देवकाली गांव में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। उनके आवास पर फोर्स तैनात कर दी गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह का कहना है कि अवैध कॉलोनियों की जांच करवाई जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ रेरा के तहत कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

सांसद लल्लू सिंह ने पिछले दिनों पत्र लिखकर जमीन के अवैध कारोबार की शिकायत सीएम योगी आदित्यनाथ से करते हुए एसआईटी जांच की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार सीएम ने इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए तो शनिवार को प्राधिकरण ने पहली सूची जारी कर दी। इसमें विधायक, महापौर के अलावा सपा नेता नन्हें मियां व उनका पुत्र सुल्तान अंसारी आदि भी शामिल है। अन्य नामों में भी ज्यादातर ऊंची रसूख वाले बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि ऊंची रसूख के चलते इन पर विभाग और अफसर कार्रवाई करने से हिचकते हैं।

इन रसूखदारों पर आरोप

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता पर जमीन हथियाने का आरोप है। सरयू के डूब क्षेत्र में जयपुरिया स्कूल के सामने नन्हें मियां के साथ मिलकर जमीन के अवैध कारोबार व कॉलोनी विकसित करने के खेल करने का आरोप है। उन पर जमीन खरीद-फरोख्त में मध्यस्थता से भी लाखों कमाने का आरोप है। एक वायरल ऑडियो के अनुसार उन्होंने करीब 57 बीघा जमीन की भी डील कराई। इसमें 8 करोड़ का लाभ लेने की भी चर्चा है।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने भी जमीन हड़पी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को जमीन बेचने के मामले में चर्चा में आए थे। एडीए की सूची के अनुसार सहादतगंज स्थित भाजपा कार्यालय से आगे उनकी जमीन है, जिस पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने की कार्रवाई हुई।

मिल्कीपुर से पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा पर भी आरोप है। कहा जा है कि दो सहयोगियों महीप सिंह और सचिन जायसवाल के साथ डूब क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग कराने के आरोपी हैं। दोनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलर बताए गए हैं।

देखें पूरी सूची

Ayodhya News: मेयर और MLA पर अवैध कालोनी काटकर करोड़ों रुपए बटोरेने का आरोप, ADA बोला- भ्रामक सूची है, इसे दुरुस्त करेंगे Ayodhya News: मेयर और MLA पर अवैध कालोनी काटकर करोड़ों रुपए बटोरेने का आरोप, ADA बोला- भ्रामक सूची है, इसे दुरुस्त करेंगे

महापौर बोले- साजिश

इस मामले में नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जांच में सब सामने आ जाएगा।

कोई मुद्दा न होने से झूठ फैला रहा है विपक्ष – ब्रजेश पाठक

अयोध्या जमीन और प्लाटों को लेकर फैलाई जा रही भ्रांति पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बीजेपी के नेताओं को बदनाम करने की साजिश है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। श्री पाठक ने कहा कि अयोध्या में जब से प्रभु राम का भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है तब से उनके मन में बड़ी पीड़ा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुचिता के साथ कर्ताओं को लेकर जन-जन तक प्रधानमंत्री मोदी की गरीब कल्याण नीतियों को लेकर जा रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेताओं के मन में प्रभु राम के प्रति श्रद्धा के बजाय विद्वेष है और उसी भावना से वह काम कर रहे हैं। ये लोग अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। इन लोगों ने अयोध्या विकास प्राधिकरण की जो सूची जारी की है वो पूरी तरह से मनगढ़ंत है और फर्जी है।

एडीए वीसी ने कहा- भ्रामक खबर है

वहीं अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के उपाध्यक्ष (वीसी) विशाल सिंह ने कहा कि मीडिया में फैलाई गई सूची गलत और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर रहा है। यह कार्यवाही प्रगति पर है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कौन सी कॉलोनी अवैध है। इस सम्बंध में भ्रामक और मनगढंत खबरें फैलाने वालों पर उचित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

पंजाब की महिला मंत्री की वायरल चिट्ठी का सच आया सामने

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *