Punjab News: शराब ठेके में घुसी महिलाएं, जमकर तोड़फोड़, ठेके में जड़ दिया ताला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 277 शब्द|📅 10 Aug 2022

मुकेरियां। Punjab News: पंजाब के मुकेरियां से बड़ी खबर है। यहां एक गांव में शराब ठेके (Liquor Shop) के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मुकेरियां के गांव सिंगोवाल और बंबेवाल की महिलाएं ठेके पर पहुंची। उन्होंने अंदर पड़ी बोतलें उठाकर बाहर फेंक दी। बोतलें खोलकर शराब बहा दी। इसके बाद सामान बाहर निकालकर ठेके को ताला जड़ दिया।

महिलाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से बदलाव की उम्मीद थी लेकिन ठेकों की ही गिनती बदलकर बढ़ गई। गांव को बर्बाद करने के लिए वह शराब ठेका नहीं खोलने देंगे। महिलाओं ने कहा कि बहन-बेटी दूध लेने या सैर करने जाती हैं तो बहुत मुश्किल होती है।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

महिलाओं ने कहा कि हमें ठेका मंजूर नहीं। हम यहां ठेका नहीं खोलने देंगे। हमारा गांव पहले ही शराब से बर्बाद हो चुका। आगे कम नशा बिकता है जो यहां ठेका खोल दिया। हमारी बेटियां जाती हैं तो शराबी तंज कसते हैं। यहां तक कि गांव के सरपंच को भी इसके बारे में नहीं बताया गया।

लाइब्रेरी, डिस्पेंसरी या जिम खोलो

महिलाओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार यहां कोई लाइब्रेरी खोले तो बच्चे कुछ पढ़ेंगे। डिस्पेंसरी खोले तो लोगों को इलाज मिलेगा। कोई रोजगार देने वाला साधन खोले। यहां जिम खोल दे ताकि नौजवान कसरत कर सकें।

शराब ठेका खोल लोगों को बर्बाद क्यों किया जा रहा है?। उन्होंने सीएम भगवंत मान से मांग की कि उन्हें बदलाव के लिए वोट दिया था लेकिन ठेकों की गिनती बढ़ाई जा रही है। वह तुरंत इस ठेके को बंद कराएं।

प्रधानमंत्री मोदी के पास कितना पैसा है, वीडियो देख कर चौंक जाएंगे आप

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *