Punjab News: AAP नेता और उसकी गर्लफ्रैंड के खिलाफ FIR दर्ज, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 10 Aug 2022

तरनतारन। Punjab News: पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर है। यहां सरपंच पत्नी को गोली मारने वाले जिला परिषद सदस्य और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मुनीश कुमार उर्फ मोनू चीमा पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। मामले में उनकी प्रेमिका सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक मोनू चीमा ने मंगलवार को सरपंच पत्नी वैशाली खुल्लर को टांग में गोली मार दी थी। थाना झब्बाल के सब-इंस्पेक्टर केवल सिंह अमृतसर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती वैशाली खुल्लर के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद आरोपी मुनीश कुमार मोनू चीमा के अलावा उसकी प्रेमिका नवनीत कौर, बहन अर्शदीप कौर और मां सुखराज कौर निवासी गांव चीमा कलां व दो अज्ञात लोगों को नामजद कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी, देखें LIVE

गांव चीमा की सरपंच वैशाली खुल्लर ने पुलिस को बताया कि उसके पति मुनीश कुमार उर्फ मोनू चीमा (मेंबर जिला परिषद) के नवनीत कौर के साथ अवैध संबंध थे। इसका वह विरोध करती थी। मंगलवार को मोनू चीमा ने नवनीत कौर के साथ विवाह करवा लिया। नवनीत कौर, ननद अर्शदीप कौर, मां सुखराज कौर को लेकर मोनू चीमा स्विफ्ट डिजाइर में अटारी रोड स्थित घर पहुंचा।

उन्होंने जब घर का गेट खोला तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। वैशाली खुल्लर ने देखा कि उसके पति के साथ नवनीत कौर लाल चूड़ा पहने खड़ी थी। उन्होंने उन लोगों को घर में दाखिल नहीं होने दिया। इस दौरान तकरार बढ़ गई। इस बीच मुनीश ने उसकी टांग में गोली मार दी।

रक्षा बंधन कब है? 11 को या फिर 12 अगस्त को बांधी जाएगी राखी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *