Cloudburst In Kullu: हिमाचल में बादल फटने से भारी नुकसान, कुल्लू में महिला और बच्‍ची मलबे में दबीं, 7 गाड़ियां व 5 दुकानें बह गईं, देखें खौफनाक VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 385 शब्द|📅 11 Aug 2022

कुल्लू। Cloudburst In Kullu: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच कुल्लू से बड़ी खबर है। जिला कुल्लू के आनी में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। आनी के च्‍वाई में एक मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस कारण अंदर सो रही महिला और बच्‍ची की मलबे में दबकर मौत हो गई। उपमंडल के देउठी में बाढ़ आने से कराड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

नाले में आई बाढ़ में पांच गाड़‍ियां व दो बाइक बह गईं। सुबह सवेरे आई आपदा से लोग सहम गए। उधर आनी के पुराने बस अड्डे में नगर पंचायत की ओर से बनाई पांच दुकानें बह गईं। दुकानों में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। नाले में पानी का स्तर बढ़ गया, जिस कारण ये दुकानें बह गईं। जिला कुल्लू में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और मलबा आने से भारी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी

ग्रामीणों ने बताया कि देउठी के गुगरा कुटवा सड़क निर्माण कार्य हाल ही में हुआ है। इस कारण रात भर हुई बारिश से सड़क का मलबा गुगरा की ओर आया। रास्ते में मलबे के फंसने से यहां पर तीन आल्टो कारें, दो बाइक, एक बलेनो और एक आइ 20 कार बह गई। सेब सीजन के लिए रखा गया लोगों का सामान बह गया है।

मिल्क प्लांट के लिए बनाया ढारा भी बह गया। सुबह होने पर लोगों को जैसे ही सूचना मिली तो वह गुगरा की ओर दौड़े जिसमें वाहन मालिक अपने वाहनों का न देख हताश परेशान हो गए। दो गाड़‍ियां खड्ड किनारे ही रुक गई हैं, जबकि बाकी वाहनों कोई पता नहीं चल पाया है। इसके अलावा जिलेभर में लगातार बारिश का क्रम जारी है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर का उद्योगपति निकला स्मार्ट सिटी में सबसे बड़ा घोटालेबाज

जिला में ब्यास नदी सहित छोटे नदी नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है। नदी नालों के उफान पर होने से इनके नजदीक बसे लोगों की नींद उड़ गई है। आत्‍यधिक जरूरी न होने पर घरों से बाहर न निकलें। उधर उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कुल्लू वासियों को एहतियात बरतने की अपील की है। विभागों को आपदा से निपटने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

हिमाचल में बाढ़: सड़कें पानी में डूबी, कुल्लू में बह गए कई घर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *