Jalandhar News: जालंधर के UCO BANK में डकैती डालने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, चौथा फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 11 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। जालंधर में यूको बैंक की डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गत दिनों यूको बैंक में लूट करने वाले 3 लुटेरों को जालंधर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक जालंधर के यूको बैंक में डकैती करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ लिया गया है। मुख्य आरोपी गोपी निवासी बस्ती शेख़ अभी भी फरार चल रहा है। इन आरोपियो के पास से पुलिस ने 7.50 लाख रुपए बरामद कर लिए है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनय तिवारी, निवासी उत्तम नगर बस्ती शेख, तरुण नाहर पुत्र किशन कुमार निवासी कोट मोहल्ला बस्ती शेख, अजय पाल निहंग निवासी बस्ती शेख उत्तम नगर के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी

पुलिस के मुताबिक फ़रार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र इंद्रजीत निवासी उत्तम नगर बस्ती शेख़ के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि लूट की साज़िश अजय पाल के घर में बैठकर रची गई थी, जो बाक़ी की लूट की राशि फ़रार गोपी के पास है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पुलिस का दावा है के मुख्य आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा I

हिमाचल में बाढ़: सड़कें पानी में डूबी, कुल्लू में बह गए कई घर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *