Akali Dal Crisis: अकाली नेताओं का बड़ा फैसला, कहा- सुखबीर बादल ही रहेंगे प्रधान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 11 Aug 2022

चंडीगढ़। Akali Dal Crisis: शिरोमणि अकाली दल (बादल) के राष्ट्रीय प्रधान सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) के खिलाफ बगावत कर रहे नेताओं को अकाली दल (Akali Dal) ने करारा जवाब दिया है। अकाली दल की चंडीगढ़ में मीटिंग के बाद विरसा सिंह वल्टोहा (Virsa Singh Valtoha) ने कहा कि सुखबीर बादल प्रधान थे और प्रधान रहेंगे।

विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि झूंदा कमेटी की रिपोर्ट में कहीं भी सुखबीर बादल को प्रधानगी से हटाने का सुझाव नहीं था। वल्टोहा ने कहा कि हम सुखबीर बादल की अगुआई में पूरा भरोसा व्यक्त करते हैं। हमें उन पर मान है। सुखबीर दूरअंदेशी और विनम्र स्वभाव के नेता हैं। वह वर्करों के साथ खड़े रहते हैं और विरोधियों में खौफ पैदा करते हैं।

इसे भी पढ़ें: जालंधर में फगवाड़ा गेट में Chadha Mobile House पर छापेमारी

वल्टोहा ने कहा कि हर पार्टी का यह नियम है कि नेता पार्टी फोरम पर बात करें, बाहर जाकर कुछ न कहें। यही नियम अकाली दल का भी है। अगर कोई बाहर जाकर कोई बात कहता है या पार्टी के प्रति किंतु-परंतु करता है तो वह पार्टी का हितैषी नहीं है। उन्होंने इशारों में बागियों को चेतावनी दी कि पार्टी के अंदर उनकी बात का वेलकम है लेकिन बाहर ऐसी बातों को बख्शा नहीं जाएगा।

अकाली दल की लगातार 2 विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद सुखबीर की प्रधानगी पर सवाल उठ रहे हैं। बागियों ने संकेत दिए कि सुखबीर बादल को प्रधानगी छोड़नी चाहिए थी। उन्होंने कोर कमेटी समेत सभी विंग भंग कर दिए लेकिन प्रधानगी नहीं छोड़ी। इसके बाद बागी रूख दिखा रहे मनप्रीत अयाली और प्रेम सिंह चंदूमाजरा समेत कई सीनियर नेता अमृतसर में मीटिंग कर चुके हैं।

तहसील में तिरंगा झंडा खरीदोगे तभी होगी संपत्तियों की रजिस्ट्री, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *