PM Narendra Modi in Punjab: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं पंजाब, देंगे बड़ी सौगात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 17 Aug 2022

चंडीगढ़। PM Narendra Modi in Punjab: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अगस्त को पंजाब आ रहे हैं। पीएम मोदी मुल्लांपुर स्थित टाटा मेमोरियल हास्पिटल का उद्घाटन करेंगे। यहां 300 बिस्तरों की क्षमता है। यह अभी आंशिक रूप से काम कर रहा है। इसमें विभिन्न विभागों जैसे सर्जिकल का आंकोलाजी, मेडिकल आंकोलाजी, रेडिएशन आंकोलाजी, प्रीवेंटिव आंकोलाजी, एनेस्थीसिया और पेलीएटिव केयर के ओपीडी की शुरुआत की गई है।

इसके अलावा अलग-अलग किस्म के कैंसर के प्रबंधन के लिए एमआरआइ, सीटी, मेमोग्राफी, डिजिटल रेडियोग्राफी, एलआइएनएसीआरटी, ब्रैकीथैरेपी जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। गत दिवस मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ हास्पिटल के बारे में समीक्षा बैठक की।

इसे भी पढ़ें: भाजपा में बड़ा उलटफेर, गडकरी को लगा बड़ा धक्का

पंजाब सिविल सचिवालय स्थित कमेटी रूम में समीक्षा बैठक के बाद मुख्य सचिव ने जमीनी हकीकत के बारे में जानने के लिए मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) स्थित केंद्र के स्थान का दौरा भी किया। उन्होंने विभिन्न विभागों में ईलाज अधीन मरीजों के साथ भी मुलाकात की। मुख्य सचिव को जानकारी देते हुए होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. आशीष गुलिया ने बताया कि केंद्र में अब तक लगभग 300 मरीजों को ईलाज मुहैया करवाया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर के MLA शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी

इस संस्था का बाकी हिस्सा लगभग 6 महीनों में मुकम्मल होने की संभावना है और इसके सभी 300 बैड कार्यशील हो जाएंगे, जिससे न केवल पंजाब से बल्कि अलग-अलग पड़ोसी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान के मरीजों को कैंसर के ईलाज के लिए विश्वस्तरीय सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

पूर्व स्टार क्रिकेटर और तेंदुलकर का दोस्त हुआ कंगाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *