Jalandhar Smart City Scam: स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट कुलविंदर सिंह पर गिरी गाज, निगम के नोडल अफसर, इंजीनियर और ड्राफ्ट्समैन विजीलैंस के रडार पर

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 506 शब्द|📅 18 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Smart City Scam: जालंधर स्मार्ट सिटी महाघोटाले की जांच के बीच बड़ी खबर आ रही है। जालंधर स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट कुलविंदर सिंह को पूरे प्रोजैक्ट से हटा दिया गया। इससे पहले प्रोजैक्ट हेड लखविंदर सिंह को सीईओ दविंदर सिंह ने बर्खास्त कर दिया था। हालांकि लखविंदर सिंह के भी हटाए जाने की पहले खबरें चली थीं।

जालंधर स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए कामों में करोड़ों रुपए के घोटाले सामने आने के बाद विजीलैंस ने जांच शुरू कर दी है। विजीलैंस के जांच शुरू होते ही अचानक स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट कुलविंदर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। आपको बता दें कि कुलविंदर सिंह पर लगातार करप्शन के आरोप लगते रहे हैं। मेयर जगदीश राजा समेत सभी पार्षद और आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल ने इनकी शिकायत स्थानीय निकाय मंत्री से भी की थी।

इसे भी पढ़ें: जालंधर के MLA शीतल अंगुराल को जान से मारने की धमकी

प्रोजैक्ट से हटाए गए कुलविंदर सिंह पर आरोप है कि चौकौं के सौंदर्यीकरण में 21 करोड़ रुपए का एस्टीमेट बनाकर टैंडर लगा डाला। जब सरकार बदली तो खुद को घिरते देखकर ठेकेदार को 8 करोड़ रुपए का भुगतान करवाते हुए काम बंद करवा दिया। जबकि इन चौकौं पर महज 5 करोड़ रुपए ही खर्च हुए हैं। इसका खुलासा खुद जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने किया था।

इसके अलावा स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए के कामों में करोड़ों रुपए की धांधली के आरोप कुलविंदर सिंह पर लगते रहे हैं। इस संबंध में जब कुलविंदर सिंह का पक्ष जानने के लिए फोन किया गया था, तो उनका फोन बंद था। वहीं, सीईओ दविंदर सिंह ने भी फोन नहीं उठाया। पता चला है कि कुलविंदर सिंह को चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद हटाने का फैसला लिया गया।

यह है मामला

जालंधर में स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत 1000 करोड़ रुपए से काम चल रहे हैं। इसमें कई करोड़ों रुपए काम हो चुके हैं। लेकिन कागजों में काम दिखाकर करोड़ों रुपए की धांधली की गई। इससे पहले एलईडी लाइट प्रोजैक्ट में 8 करोड़ की धांधली के आरोपों में फंसे प्रोजैक्ट हेड लखविंदर सिंह को बर्खास्त कर दिया गया।

नोडल अफसर पर कब होगी कार्ऱवाई

सूत्र बता रहे हैं कि ठेकेदारों को भुगतान नगर निगम के अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद किए गए हैं। जिससे नगर निगम के नोडल अधिकारी रजनीश डोगरा और मंजीत जौहल पर भी गाज गिर सकती है। इसके साथ ही जेई, एसडीओ और एक्सईएन के खिलाफ भी बड़ा एक्शन हो सकता है। क्योंकि इन इंजीनियरों के साइन पर ही करोड़ों रुपए के भुगतान हुए हैं। इसके अलावा एस्टीमेट को बनाने और उसे रिवाइज्ड करने वाले ड्राफ्ट्मैन के खिलाफ भी जांच शुरु हो गई है।

UPCOMING NEWS: प्रगति होटल पर क्यों मेहरबान हैं नगर निगम के अधिकारी ? नंगल सलेमपुर में ढिल्लो कालोनी ने कैसे लगाया सरकार को करोड़ों का चूना, जांच हुई तो पुडा की ईओ और एसडीओ नपेंगे, जल्द होगा बड़ा खुलासा, पढ़ते रहें डेली संवाद

पूर्व स्टार क्रिकेटर और तेंदुलकर का दोस्त हुआ कंगाल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *