Sanna Marin: फिनलैंड की 36 वर्षीय महिला PM ने जमकर पी शराब, नशे में किया ऐसा काम, पूरी दुनिया में वीडियो वायरल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 423 शब्द|📅 19 Aug 2022

फिनलैंड। Sanna Marin Prime Minister of Finland: फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन (Sanna Marin) को तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने मुश्किल में डाल दिया है। इस वीडियो में वह एक पार्टी में जमकर डांस करती और गाती हुई नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि फिनलैंड की पीएम अपनी सुध में ही नहीं हैं।

ऐसे में सना मारिया विपक्षी पार्टी के निशाने पर आ गई हैं। आलोचक ये आरोप लगा रहे हैं कि पीएम सना मारिन ने पार्टी में ड्रग्‍स ली होगी, तभी वह वायरल वीडियो में ऐसा व्‍यवहार करते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा है कि वह ड्रग्‍स टेस्‍ट के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट कुलविंदर सिंह पर गिरी गाज

36 साल सना मारिन बेहद नाराज हैं कि उनकी प्राइवेट पार्टी की एक वीडियो को इस तरह वायरल किया गया। उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मुझे इस बात की बेहद नाराजगी है कि मेरे पार्टी के निजी पलों को सार्वजनिक कर दिया गया। हालांकि, मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है, क्‍योंकि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मैंने पार्टी में ड्रग्‍स नहीं ली थी और मैं किसी भी जांच या टेस्‍ट के लिए तैयार हूं।’

फिनलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा कि पार्टी सिर्फ मौजमस्‍ती के लिए थी, इसमें ड्रग्‍स का सेवन नहीं किया गया। दरअसल, इस मामले में ड्रग्‍स के एंगल की ‘एंट्री’ तब हुई, जब इस वायरल वीडियो से जुड़ी एक मीडिया चैनल की रिपोर्ट में दावा किया गया कि क्लिप में कोकीन शब्‍द सुनाई दिया है। लेकिन सना मारिन ने सफाई देते हुए कहा, ‘इस पार्टी के दौरान हमने शराब पी थी, इससे मैं इनकार नहीं कर रही हूं। लेकिन इस पार्टी में हमने कोई ड्रग्‍स ली इसके कोई सबूत नहीं हैं। लोग बेवहज इस पार्टी में ड्रग्‍स लेने की बात कर रहे हैं।

पार्टी में डांस करने में कोई बुराई नहीं

फिनलैंड में विपक्षी पार्टी की नेता रीका पूरा ने कहा कि एक प्रधानमंत्री को इस तरह का व्‍यवहार शोभा नहीं देता है। सना मारिन पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में उन्‍हें खुद आगे बढ़कर ड्रग्‍स टेस्‍ट कराना चाहिए। इससे सभी के सवालों पर विराम लग जाएगा। वैसे बता दें कि सोशल मीडिया पर लोग उनके इस वीडियो पर उनका बचाव भी कर रहे हैं। उनके अनुसार, वह एक नागरिक भी हैं और अपनी प्राइवेसी में रहते हुए अपने दोस्तों के साथ पार्टी में डांस करने में कोई बुराई नहीं है।

AAP MLA पर सनसनीखेज आरोप, पूर्व DSP की खोल दी पोल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *