Manish Sisodia: डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया बोले- CBI मुझे कभी भी गिरफ्तार कर सकती है

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 20 Aug 2022

नई दिल्ली। Manish Sisodia: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को परेशान करने के लिए आगामी दो-दिन में सीबीआई (CBI) अफसर मुझे भी गिरफ्तार कर सकते हैं।

मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में शिक्षा का अच्छा मॉडल तैयार किया, केंद्र सरकार को इससे परेशानी है। भारतीय जनता पार्टी के नेता दिल्ली के शिक्षा मॉडल को लेकर अनापशनाप बयान दे रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ की।

सीबीआई मुझे कर सकती है गिरफ्तार

मनीष सिसौदिया ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंत्री सत्येंद्र जैन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को परेशान करने के लिए मुझे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि दिल्ली में नई शराब नीति में गड़बड़ी को लेकर सीबीआइ को मनीष सिसोदिया समेत कई अन्य लोगों-अफसरों पर FIR दर्ज की है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक या दो दिन में मुझे गिगरफ्तार कर लिया जाएगा। कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है, मगर हम टूटने वाले नहीे हैं। मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि हम नहीं टूटेंगे, हम जेल भी जाएंगे औैर अपनी बात अडिग रहेंगे। हम अपनी जान भी दे देंगे, मगर टूटेंगे नहीं।

ये भी पढ़ें: दागी अफसरों के लिए ‘पनाहगार’ बना एसएस सर्विस प्रोवाइडर

मनीष सिसौदिया ने कहा कि शुक्रवार को हमारे घर सीबीआई की टीम आई, हमारे दिल्ली सचिवालय के कार्यालय में भी जांच की। सीबीआई के अच्छे लोग थे, उन्होंने अच्छे से मेरे परिवार के साथ व्यवहार किया। वे ऊपर के आदेश पर आए थे। मैं दावा करता हूं कि जिस आबकारी नीति को लेकर बवाल किया जा रहा है उसमें कोई भी घोटाला नहीे है। यह नीति एक बेहतर नीति है।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने 48 घंटे पहले नीति में बदलाव नहीं किया हाेता तो इस नीति से प्रति साल 10 हजार का राजस्व मिलता, मगर उपराज्यपाल ने बदलाव कर दिया, इससे समस्या खड़ी हुई है। कल मैं देख रहा था कि भाजपाई नेता मनाेज तिवारी कह रहे थे कि हजारों करोड़ का घोटाला कर दिया गया, उपराज्यपाल की ओर से कहा गया कि 144 करोड़ का घाेटाला किया गया।

डिप्टी सीएम के घर CBI की रेड, फोन-लैपटाप जब्त

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *