Cloud burst In Uttarakhand: उत्तराखंड में कई जगहों पर बादल फटने से मचा हाहाकार, अब तक 4 की मौत, कई लापता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 20 Aug 2022

देहरादून। Cloud burst In Uttarakhand: देश के दो पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के चलते बड़ा जानमाल का नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के बाद उत्‍तराखंड में भी बारिश ने कहर बरपाया है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार देर रात से हो रही वर्षा से उत्तराखंड में जन-जीवन प्रभावित है।

देहरादून के मालदेवता क्षेत्र और पौड़ी के यमकेश्वर में बादल फटा है। यमकेश्वर और टिहरी में मकान के मलबे में मलबे में दबकर तीन की मौत, चार के दबे होने की सूचना है। वहीं अभी तक कुल सात लोग लापता हैं। पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत यमकेश्वर प्रखंड में बादल फटने से ताल घाटी, हेवल घाटी और यमकेश्वर की सतरुद्रा नदी में अतिवृष्टि के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: दागी अफसरों के लिए ‘पनाहगार’ बना एसएस सर्विस प्रोवाइडर

यमकेश्वर क्षेत्र में कुछ जगह वाहनों के बहने तथा भू कटाव होने की सूचना है। यमकेश्वर प्रखंड में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक 128 एमएम वर्षा का दर्ज की गई । शुक्रवार की सुबह से शनिवार सुबह तक लगातार हुई बारिश और रायपुर क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद सौंग नदी में उफान आ गया, जिससे बाढ़ का पानी नेपाली फार्म से ठाकुरपुर गांव में घुस गया।

शनिवार को तड़के करीब पांच बजे आए उफान से गांव के 50 से अधिक घर जलमग्न हो गए। प्रभावित परिवारों ने छत और ऊंची जगहों पर चढ़ कर जान बचाई। वहीं बाढ़ के पानी से खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर आदि खराब हो गए।

CBI रेड के बाद डिप्टी CM मनीष सिसौदिया ने किया बड़ा खुलासा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *