Punjab News: पूर्व मंत्री आशू की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना में भारी हंगामा, कांग्रेसियों ने घेरा विजीलैंस आफिस, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 22 Aug 2022

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु को गिरफ्तार करने के बाद लुधियाना में हंगामा शुरू हो गया। यही नहीं, लुधियाना सहित पूरे पंजाब में सियासी माहौल काफी गर्मा गया है। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विजिलेंस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया घोटाला

भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी के बाद लुधियाना के विजिलेंस रेंज कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने नारेबाजी शुरू कर दी है और विधायक संजय तलवाड़ व सुरेंद्र डाबर मौके पर पहुंच कर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा भी जोरदार नारेबाजी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू गिरफ्तार

उधर, आशू की गिरफ्तारी से नाराज पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित कांग्रेस के अन्य सीनियर नेता भी लुधियाना पहुंच रहे हैं। बता दें कि इससे पहले विजिलेंस ने मंडियों से अनाज लिफ्टिंग का ठेका हासिल करने वाले ठेकेदार तेलू राम, सहयोगी जगरूप सिंह, गुरदास राम एंड कंपनी व संदीप भाटिया के खिलाफ केस दर्ज कर तेलू राम को गिरफ्तार किया था।

विजिलेंस ने कुछ दिन पूर्व आशु के करीबी मीनू मलहोत्रा को नामजद कर उसके घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा था। उल्लेखनीय है कि आशु ने पहले ही हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की हुई है। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर की सरकार के समय भी आशु पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, लेकिन तब कैप्टन ने आशु का बचाव कर क्लीनचिट दी थी।

पूर्व मंत्री आशू को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, लुधियाना में हंगामा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *