Jalandhar News: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री के भतीजे ने किया सुसाइड, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 23 Aug 2022

डेली संवाद, शाहकोट। Jalandhar News: जालंधर जिले के शाहकोट से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकाली नेता अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह घरेलू कलह से परेशान चल रहे थे।

ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया घोटाला

जाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अकाली नेता अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह कोआपरेटिव बैंक नूरमहल में बतौर मैनेजर कार्यरत थे। उनकी उम्र 54 साल थी। कहा जा रहा है कि निर्मल सिंह कोहाड़ पुत्र राम सिंह कोहाड़ निवासी गांव कोहाड़ खुर्द ने घरेलू झगड़े से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इस दफ्तर में पड़ी विजीलैंस की रेड

घटना का पता चलते ही डीएसपी शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल, एसएचओ शाहकोट इस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पूर्व मंत्री आशू को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, लुधियाना में हंगामा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *