Transport News: हरियाणा के CM से AIMTC के प्रधान कुलतरण सिंह ने की मुलाकात, ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं से कराया अवगत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 23 Aug 2022

डेली संवाद, नई दिल्ली। Transport News: ट्रांसपोर्टरों और ड्राइवरों के लिए आ रही समस्याओं को लेकर आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) के अध्यक्ष कुलतरण सिंह अटवाल आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रीय अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला विशेष तौर पर मौजूद थे।

ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया घोटाला

AIMTC के प्रधान कुलतरण सिंह अटवाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मुलाकात के दौरान हरियाणा में ट्रांसपोर्टरों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। कुलतरण सिंह अटवाल ने कहा कि फ्लाइंग स्क्वायड और आरटीओ सिस्टम में सुधार लाने की जरूरत है। क्योंकि इनके अफसरों द्वारा ट्रांसपोर्टरों को आए दिन परेशान किया जाता है।

कुलतरण सिंह अटवाल ने कहा कि आऱटीओ और फ्लाइंग स्क्वायड टीम बेवजब वाहनों को रोकते हैं और ट्रक वालों और ट्रांसपोर्टरों को परेशान करते हैं। वाहनों में लोड सामान अगर तय समय पर नहीं पहुंचा तो इससे ट्रांसपोर्टरों और ट्रक मालिकों को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार तो ढाबों पर खड़े वाहनों को उठा ले जाते थे और बिना वजह उनका चालान कर देते थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इस दफ्तर में पड़ी विजीलैंस की रेड

कुलतरण सिंह अटवाल के साथ दलजीत बिंद्रा और गुंजीत संघा भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आश्वासन दिया है कि आऱटीओ सिस्टम में व्यापाक सुधार लाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। उन्होंने संबंधित महकमे के अधिकारियों को ट्रांसपोर्टरों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने का निर्देश देने का आश्वासन दिया।

पंजाब में हाईअलर्ट, मोहाली में 2 किमी का इलाका सील, धारा 144 लागू, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *