Jaiveer Shergill: जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस, सभी पदों से दिया इस्तीफा, बोले- मुझे चापलूसी नहीं करना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 271 शब्द|📅 24 Aug 2022

नई दिल्ली। Jaiveer Shergill: कांग्रेस (Congress) को सबसे बड़ा झटका लगा है। जयवीर शेरगिल (Jaiveer Shergill) ने आज कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया और एक चिट्ठी लिखकर गांधी परिवार (Gandhi Family) पर तीखा प्रहार भी किया है। शेरगिल ने पत्र में कहा है कि “पार्टी के निर्णय लेने वालों की दृष्टि अब युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।”

जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को भेजे गए इस संक्षिप्त पत्र में ‘चाटुकारिता’ के बारे में भी लिखा है। उन्होंने कहा है कि, प्राथमिक कारण (त्यागपत्र देने का) यह है कि कांग्रेस में फैसले लेने वाले मौजूदा लोगों की विचारधारा और दूरदृष्टि अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला, ठेकेदार को हर महीने 60 लाख का फायदा

जयवीर शेरगिल ने पत्र में लिखा है कि, “इसके अलावा, मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि फैसले अब जनता और देश के हित के लिए नहीं लिए जाते हैं, बल्कि यह चाटुकारिता में लिप्त व्यक्तियों के स्वार्थ और निजी हितों से प्रभावित होते हैं। जमीनी हकीकत को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।

शेरगिल ने लिखा कि यह कुछ ऐसी स्थिति है जिसे मैं नैतिक रूप से स्वीकार नहीं कर सकता या साथ में काम करना जारी नहीं रख सकता। 39 वर्षीय जयवीर शेरगिल कांग्रेस के सबसे युवा प्रवक्ताओं में से थे। वह कुछ समय से पार्टी की मीडिया ब्रीफिंग में नहीं दिख रहे थे। शेरगिल वकील हैं और पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में से एक रहे हैं।

कांग्रेस को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले लगा बड़ा झटका

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *