⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 169 शब्द|📅 25 Aug 2022
डेली संवाद, जालंधर। Murder in Jalandhar: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। यहां एक निजी अस्पताल में घुसकर एक स्टाफ नर्स को बेरहमी से हत्या कर दी गई। जबकि दूसरी नर्स की हालत नाजुक बनी हुई है। हत्यारों ने तेजधार हथियारों से दोनो नर्सों पर हमला किया, जिसमें एक नर्स की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला, ठेकेदार को हर महीने 60 लाख का फायदा
सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने वहां आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाल रही है, जिससे नर्स के हत्यारों को पकड़ा जा सके। पुलिस के मुताबिक जांच जारी है। हत्यारों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक मारी गई नर्स के शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान मिले हैं। मृतक नर्स का नाम बरजिंदर कौर है, जो ब्यास की रहने वाली बताई जा रही है। जबकि घायल नर्स का नाम ज्योति बताया जा रहा है। ज्योति फगवाड़ा की रहने वाली है।
कांग्रेस को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले लगा बड़ा झटका








