Operation Lotus: AAP के 9 MLA गायब! अरविंद केजरीवाल परेशान, बोले- BJP हमारे 40 MLA तोड़ना चाहती है

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 336 शब्द|📅 25 Aug 2022

नई दिल्ली। Operation Lotus: दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’ पर सवाल उठाने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों की बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास पर शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इस मीटिंग में 9 MLA नहीं पहुंचे हैं। पार्टी हाईकमान की उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में AAP के पास 62 और भाजपा के पास 8 सीटें हैं।

AAP विधायक दिलीप पांडेय ने मीडिया को बताया कि कल शाम से ही कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम लगातार बात करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी विधायक जल्द ही मीटिंग में पहुंचेंगे। भाजपा हमारे 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP नेता संजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को भाजपा ने ऑफर दिया। ऑफर यह था कि AAP छोड़ने पर 20 करोड़ देंगे और दूसरों को साथ लाए तो 25 करोड़।

ये भी पढ़ें: जालंधर के जौहल अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, भारी हंगामा

संजय सिंह ने कहा- हमारे विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और एक अन्य विधायक को भाजपा ने पार्टी छोड़ने की एवज में 20 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया है। संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमनाथ भारती भी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझे कहा कि AAP के 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं।

आबकारी नीति को लेकर दिल्ली में पहली बार 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर पर CBI ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली थी, जिसके बाद CBI ने इस मामले में PMLA कानून के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही AAP केंद्र में सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ मुखर है। सिसोदिया ने छापे के बाद कहा था कि भाजपा ने उन्हें AAP छोड़ने और CM बनाने का ऑफर दिया था।

जालंधर की रेचल गुप्ता बढ़ाएगी भारत का मान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *