Sonali Phogat: BJP नेत्री सोनाली फोगाट मर्डर केस में सबसे बड़ी खबर, रेस्तरां का मालिक और ड्रग पेडलर गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 27 Aug 2022

पणजी। Sonali Phogat: सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस ने कर्लीज रेस्तरां के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। यह वही रेस्तरां है जहां सोनाली को जबरन ड्रग्स दिया गया था। इसके अलावा पुलिस ने गोवा के उस ड्रग पेडलर को भी गिरफ्तार कर लिया है जिसने सोनाली के पीए को ड्रग सप्लाई किया था। बताया जा रहा है कि रेस्तरां में छापेमारी के बाद यहां के टॉइलट से ड्रग भी बरामद किया गया है।

सोनाली फोगाट मामले में उनके पीए सुधीर सांगवान और साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब रेस्तरां के मालिक और ड्रग पेडलर की गिरफ्तार के बाद अब तक शिकंजे में आए लोगों की संख्या 4 हो गई है। पुलिस ने बताया कि जिस वॉशरूम से ड्रग मिला है, यह वही वॉशरूम है, जहां सोनाली फोगाट गई थीं।

ड्रग पेडलर से रातभर पूछताछ

ड्रग पेडलर को पुलिस ने रातभर पूछताछ की। पूछताछ में ड्रग पेडलर से सामने आया कि वह पहले से ही सुधीर सांगवान को जानता था। उसने सुधीर को ही ड्रग सप्लाई की थी। पुलिस ने दावा किया है कि कर्लीज से बरामद ड्रग सिंथेटिक है। इसी के चलते कर्लीज के मालिक को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस पूछताछ के बाद आगे की कडियां जोड़ेगी।

पुलिस दोपहर 12 बजे आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। पेशी के दौरान आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस उनकी कस्टडी मांग सकती है। सूत्रों ने बताया कि रेस्तरां के मालिक से पूछताछ और ड्रग पेडलर से पूछताछ के बाद यह भी पता चलेगा कि दोनों के बीच कोई संबंध हैं या नहीं।

बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, गाड़ी नंबर देखकर खाते से पैसे काट लेंगे खास कैमरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *