Congress Leaders Resignation: कांग्रेस के नेता ईमानदार हैं तो इतनी चिंता क्यों? MLA सुखपाल खैहरा ने अपनी ही पार्टी पर खड़े किए सवाल, जालंधर के डिप्टी मेयर बोले- अगर कांग्रेसी सच्चे हैं, तो डर क्यों रहे हैं?

Daily Samvad
5 Min Read
Congress MLA Sukhpal Khaira
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 669 शब्द|📅 27 Aug 2022

महाबीर सेठ, डेली संवाद
जालंधर। Congress Leaders Resignation: कांग्रेस पार्टी के सितारें इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जहां लगातार चुनावों में मुंह के बल गिर रही है तो वहीं कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं। कई बड़े चेहरे पार्टी छोड़ने की लाइन में लगे हुए हैं। बीते दिन गुलाम नबी आजाद ने भी खुद को कांग्रेस से अलग कर लिया। उनसे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, कपिल सिब्बल, जितिन प्रसाद, जयवीर शेरगिल व हार्दिक पटेल जैसे कई बड़े नेताओं ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया था।

अगर बात पंजाब की करें तो मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता गुरमीत सिंह राणा सोढ़ी, जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी समेत लुधियाना, अमृतसर और पटियाला से कई बड़े दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी छोड़ दिया। इन सभी नेताओं ने पार्टी नेतृत्व पर ही सवाल उठाए हैं। इसका सीधा मतलब है कि राहुल गांधी कांग्रेस को नहीं संभाल पा रहे हैं।

राहुल गांधी को लेकर जमकर निशाना

यहां खास बात ये है कि कांग्रेस छोड़ते हुए इन सभी दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व खासकर राहुल गांधी को लेकर जमकर निशाना साधा था। सभी ने इस्तीफे में लिखा कि राहुल गांधी पार्टी नेताओं के प्रति बेरूखी दिखाते हैं और वह अनुभवहीन लोगों से घिरे हुए हैं। यही नहीं, पंजाब समेत देश के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार हैं।

इन सबके बीच कांग्रेसी नेता व सांसद मनीष तिवारी और भुलत्थ हलके के विधायक व कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने भी पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को नसीहत दे डाली है। सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा है कि पार्टी के प्रधान राजा वडिंग वर्करों की ऊर्जा उस जगह खर्च कर रहे हैं, जहां कोई मतलब नहीं है। अगर वर्करों की ऊर्जा खर्च करना है तो पंजाब के अन्य ज्वलंत मुद्दे पर खर्च करो।

अगर हमारे नेता ईमानदार हैं तो इतनी चिंता क्यों? – सुखपाल

सुखपाल सिंह खैहरा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पंजाब में कई ज्वलंत मुद्दे हैं। इसमें बेअदबी, किसान आत्महत्या, शहरों में जलभराव। ये मुद्दे सीधे जनता से जुड़े हैं, पार्टी को जनता के मुद्दे उठाने चाहिए, न कि दूसरे कामों में ऊर्जा बर्बाद करनी चाहिए। खैहरा ने कहा कि उनके खिलाफ ईडी ने कार्ऱवाई की, जेल गया, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी, क्यों मैं सच्चा था। भुलत्थ की जनता ने मुझे वोट देकर चुना। उन्होंने राजा वडिंग से कहा कि अगर हमारे नेता ईमानदार हैं तो इतनी चिंता क्यों कर रहे हैं?

आपको बता दें कि पंजाब की AAP की सरकार ने करप्शन के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। जिसमें कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों का नाम आ रहा है। हाल ही में भारत भूषण आशू को जब विजीलैंस ने गिरफ्तार किया तो राजा वडिंग लुधियाना में धरना प्रदर्शन करने लगे। इसी तरह से पहले भी कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री गिरफ्तार हुए हैं।

नेताओं के गलत कामों को छुपाने में लगी है कांग्रेस – डिप्टी मेयर

कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा है कि विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने 100 प्रतिशत सच बोला है। कांग्रेस अगर सच्ची है तो उनके नेता क्यों डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पता ही नहीं चल रहा है कि कांग्रेस को चला कौन नहीं रहा है। हालत यह हो गई है तो कांग्रेस का कोई भी नेता उठकर धरना लगा देता है।

डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी है, या किसी बंदे की पार्टी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मंत्री पकड़े जा रहे हैं, विजीलैंस खुलासा कर रही है, उन्हें बचाने के लिए पार्टी वर्करों का सहारा लिया जा रहा है। जब ये पूर्व मंत्री और इनके विधायक सत्ता में रहते गलत काम कर के अपने घरों को भर रहे थे, तब इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। सत्ता में रहते काग्रेसी मंत्री और विधायकों ने जो गलत काम किया है, उन्हें भुगतना ही होगा।

बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, गाड़ी नंबर देखकर खाते से पैसे काट लेंगे खास कैमरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *