Sports News: इनोसेंट हाट्र्स लोहारां की शानदार जीत से ज़ोन-2 क्रिकेट व वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 27 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Sports News: इनोसेंट हाट्र्स स्कूल लोहारां के स्टेडियम में चल रहे ज़ोन-2 क्रिकेट व वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन आज मुख्यातिथि अमरजीत सिंह (ज़ोनल प्रधान, प्रिंसिपल गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लाडोवली रोड) तथा विशेष अतिथि श्री विक्रम मल्होत्रा (डी.पी.ई स्पोट्र्स) के हाथों संपन्न हुआ।

इनोसेंट हाट्र्स के विद्यार्थियों ने शानदार जीत हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। क्रिकेट में अंडर-14 वर्ग (लडक़ों) में इनोसेंट हाट्र्स की टीम ने गवर्नमेंट मिडल स्कूल लोहार नंगल को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया तथा अंडर-17 वर्ग क्रिकेट में इनोसेंट हाट्र्स लोहारां की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें: मेयर से विजीलैंस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ, घोटाले में पार्षद को नोटिस

वॉलीबॉल में इनोसेंट हाट्र्स लोहारां ने अंडर-14 तथा अंडर-17 वर्ग में (लड़कियों ने) प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर-19 में (लड़कियों ने) तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल में इनोसेंट हाट्र्स लोहारां ने अंडर-14 व अंडर-17 वर्ग (लडक़ों ने) में खेलकर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 में तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर इनोसेंट हाट्र्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल लोहारां), क्रिकेट कोच श्री अमित,एच.ओ.डी. स्पोट्र्स श्री संजीव भारद्वाज को यह टूर्नामेंट की सफलता के लिए बधाई दी।

बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, गाड़ी नंबर देखकर खाते से पैसे काट लेंगे खास कैमरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *