Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल हो सकते हैं गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 30 Aug 2022

चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। सुखबीर बादल बेअदबी कांड के बाद अक्टूबर 2015 में कोटकपूरा में संगत पर चलाई गई गोलीकांड मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के समक्ष आज पेश नहीं हुए। एसआईटी ने उन्हें समन भेजकर 30 अगस्त को पेश होने के लिए कहा था।

सुखबीर बादल को जीरा कोर्ट में पेश होना था। इस कारण उन्होंने एसआईटी को लिखकर भेज दिया है कि वह आज पेश नहीं हो पाएंगे। बता दें, जनवरी 2015 में उप मुख्यमंत्री होते हुए सुखबीर सिंह बादल ने ड्रग्स तस्करी को लेकर बीएसएफ के खिलाफ सीमा पर धरना दिया है।

जीरा कोर्ट में सुखबीर बादल पेश हुए

इस धऱने के कारण हरीके पत्तन पुल पर यातायात प्रभावित हो गया था। इसके कारण पुलिस ने सुखबीर बादल व अकाली नेताओं के खिलाफ पर्चा दर्ज किया था। सरकार होते हुए भी बीएसएफ के खिलाफ धरना देने को लेकर सुखबीर बादल की निंदा हुई थी। इस मामले में मंगलवार को जीरा कोर्ट में सुखबीर बादल पेश हुए हुए।

इस पेशी के कारण वह एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए। अब एसआइटी उन्हें आगे समन भेजकर बुलाएगी। वहीं यह भी चर्चा है कि सुखबीर बादल अगर एसआईटी के समक्ष पेश होते तो शायद गोलीकांड के मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती थी। दरअसल, जिस समय पुलिस ने गोली चलाई थी उस समय सुखबीर बादल राज्य के गृह मंत्री थे। हालांकि सुखबीर बादल स्पष्ट कर चुके हैं कि तत्कालीन एसडीएम पहले ही यह बयान दे चुके हैं कि उनके आदेश पर गोली चलाई गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

गोली चलाने का आदेश देने के लिए उन पर कोई दबाव भी नहीं था, लेकिन सरकार पर आम लोगों का दबाव है कि गोलीकांड मामले में सुखबीर बादल की गिरफ्तारी की जाए। हालांकि बेअदबी मामले में शिरोमणि अकाली दल को पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है। बता दें, अकाली-भाजपा सरकार के दौरान हुए बेअदबी मामलों के बाद राजनीति काफी गरमा गई थी। बादल सरकार के दोबारा सत्ता में न आने के पीछे बेअदबी का दंश भी रहा।

योगी राज में करप्शन हुआ नेस्तांबूद, 8 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्वीन टावर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *