Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने फ्रेशर्स के लिए किया एक महीने का ब्रिज कोर्स आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 30 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के ग्रैजुएशन कोर्स में शामिल होने वाले नए विद्यार्थियों को सहयोग देने और सशक्त बनाने के प्रयास में कैंपस में एक महीने का नि:शुलक ब्रिज कोर्स आयोजित किया गया। बी.बी.ए, बी.कॉम, बी.सी.ए, बी.एच.एम.सी.टी, मेडिकल साइंस, बी.वोक और डिजिटल मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा के विद्यार्थियों के लिए 30 दिनों की अवधि के लिए दो कोर्स फंडामेंटल्स ऑफ कंप्यूटर और इंग्लिश स्पीकिंग आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

10+2 पास करने के बाद विद्यार्थियों को स्वयं को कॉलेज लाइफ और कोर्स की ओर उन्मुख करने की आवश्यकता होती है। इस तरह के कोर्स विद्यार्थियों को किसी भी चुनौती का दूर करने में मदद करते हैं, जिसका उन्हें कॉलेज में सामना करना पड़ सकता है। ब्रिज कोर्स विद्यार्थियों को उन कौशलों और क्षमताओं को विकसित करने में मदद कर सकते हैं, जिनकी उन्हें अपने नए शैक्षणिक कार्यक्रमों में सफल होने के लिए आवश्यकता होती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल हो सकते हैं गिरफ्तार

फंडामेंटल्स ऑफ़ कंप्यूटर कोर्स के लिए विशेषज्ञ फैकल्टी असिस्टेंट प्रो. पवन कुमार (आई.टी विभाग) व इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स के विशेषज्ञ प्रो. अंबिका पसरीजा थे। एक महीने के बाद विद्यार्थियों के ज्ञान और आत्मविश्वास के परीक्षण हेतु अंतिम दिन आयोजित परीक्षा में असाधारण प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इन कोर्सेज को सुश्री निधि शर्मा (एच. ओ.डी, चिकित्सा विज्ञान विभाग) द्वारा कोऑर्डिनेट किया गया था।

ग्रुप डायरेक्टर, डॉ. शैलेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को उनके करियर और भविष्य के विकास में रुचि लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने उन्हें यह भी बताया कि हम इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप में उनके पेशेवर करियर में उन्हें सशक्त बनाने के लिए नके सपनों को साकार करने हेतु प्रयासरत हैं।

योगी राज में करप्शन हुआ नेस्तांबूद, 8 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्वीन टावर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *