Punjab News: पंजाब परिवहन विभाग ने पांच महीनों में 1008 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व जुटाया: लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 30 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा टैक्स डिफ़ॉल्टरों पर की गई सख़्ती और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के प्रयासों के स्वरूप परिवहन विभाग (Transport Department) ने पाँच महीनों से भी कम समय में 1008 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व जुटाया है, जो पिछले साल की अपेक्षा करीब 332 करोड़ रुपए अधिक है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दफ़्तर स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को 1 अप्रैल, 2022 से 29 अगस्त, 2022 के दरमियान अलग-अलग टैक्सों से 1008.41 करोड़ रुपए की आमदन हुई है, जिसमें बड़ा हिस्सा 871.36 करोड़ रुपए टैक्स और फ़ीसों आदि से प्राप्त हुआ है, जबकि 75.10 करोड़ रुपए सामाजिक सुरक्षा सैस, 18.45 करोड़ रुपए कम्पाऊंडिंग फ़ीस और 43.50 करोड़ रुपए पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट सोसायटी (पी.एस.टी.एस) से प्राप्त हुए हैं।

परिवहन मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष इसी अरसे के दौरान विभाग को 676.68 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी, जिसमें मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के रचनात्मक और निरंतर प्रयासों के स्वरूप इस बार करीब 331.73 करोड़ रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा 6 मई से 5 अगस्त, 2022 तक की समय-सीमा वाली एैमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत 38.93 करोड़ रुपए की रिकवरी की गई है। यह बकाया काफ़ी देर से डिफ़ॉल्टरों से लेना बाकी था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल हो सकते हैं गिरफ्तार

लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि हाल ही में पंजाब के सभी ज़िलों में पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टीफिकेट जारी करने और पासिंग के काम के जल्द निपटारे के लिए सभी 11 पदों पर मोटर वाहन इंस्पेक्टरों (एम.वी.आई.) की तैनाती की गई है। इससे जहाँ लोगों को सेवाओं की जल्द डिलीवरी मिलेगी, वहीं सरकार के राजस्व में भी और वृद्धि होगी।

योगी राज में करप्शन हुआ नेस्तांबूद, 8 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्वीन टावर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *