Jalandhar News: पंजाब में ED बड़ी कार्रवाई की तैयारी में, स्मार्ट सिटी जालंधर के घोटाले और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू मामले में हो सकता है बड़ा एक्शन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 384 शब्द|📅 30 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में ईडी (ED) बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। ईडी के कई अफसरों की टीम पंजाब के अलग-अलग शहरों में पहुंची है। सूत्र बता रहे हैं कि ईडी की टीम जालंधर में डेरा डाले हुई है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में शराब पालिसी के घोटाले में ईडी पंजाब के कुछ शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। तो दूसरी तरफ यह भी कहा जा रही है कि ईडी के शिकंजे में कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू समेत अन्य नेता आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

जानकारी के मुताबिक ईडी की कई टीमें इस समय पंजाब के अलग-अलग शहरों में डेरा डाल चुकी है। इसमें जालंधर में भी एक टीम दिल्ली से पहुंची है। कहा जा रहा है कि जालंधर में ईडी दफ्तर के अधिकारियों की बजाए दिल्ली से ईडी अफसरों की टीम पहुंची है। सूत्र बता रहे हैं कि ईडी की टीम जल्द ही कई लोगों से पूछताछ करने वाली है।

पंजाब में इस समय कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के खिलाफ विजीलैंस की जांच चल रही है। इसके अलावा 1000 करोड़ रुपए वाले जालंधर स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में हुए घोटाले की जांच भी विजीलैंस कर रही है। माना जा रहा है कि इन दोनों घोटालों की विजीलैंस जांच के साथ साथ ईडी भी कार्ऱवाई करने वाली है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल हो सकते हैं गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक जालंधर स्मार्ट सिटी में 1000 करोड़ के काम में जमकर धांधली हुई है। इसमें तत्कालीन सांसद और विधायकों के नाम भी आ रहे हैं। यही नहीं, पिछले साढ़े चार साल से मौन रहे मेयर जगदीश ऱाजा अब चाहे विरोध कर रहे हैं, लेकिन मेयर ने पहले कुछ नहीं बोला। सूत्र बता रहे हैं कि ईडी की टीम सांसद, विधायक औऱ मेयर से भी पूछताछ कर सकती है।

आपको बता दें कि जालंधर स्मार्ट सिटी के सीईओ, प्रोजैक्ट हेड समेत अन्य अफसरों व निगम के अफसरों से भी ईडी पूछताछ कर सकती है। क्योंकि स्मार्ट सिटी के कामों में इन अफसरों की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। फिलहाल अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

योगी राज में करप्शन हुआ नेस्तांबूद, 8 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्वीन टावर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *