⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 220 शब्द|📅 31 Aug 2022
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। भगवंत मान सरकार ने विभिन्न बोर्डों व निगमों में चैयरमैनों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्तियां काफी समय से लंबित थी। इन नियुक्तियों के लिए आम आदमी पार्टी में लंबा मंथन हुआ।
ये भी पढ़ें: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब!
अहम बात यह है कि पहली लिस्ट में आम आदमी पार्टी के कई पुराने नेताओं को स्थान नहीं मिल पाया है। वहीं, एसएसएस बोर्ड के चेयरमैन रह चुके रमन बहल, जिन्होंने कांग्रेस छोड़कर गुरदासपुर से आप के टिकट पर चुनाव लड़ा था, को भी चेयरमैन बनाया गया है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
- रमन बहल, पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम
- इंद्रजीत मान, पंजाब खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड
- डा. सनी अहलूवालिया, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड
- नरिंदर शेरगिल, मिल्कफेड
- रंजीत चीमा, पंजाब जल संसाधन प्रबंधन निगम
- अशोक कुमार सिंगला (लाखा), पंजाब गौ सेवा समिति आयोग
- विभूति शर्मा, पंजाब पर्यटन विकास निगम
- अनिल ठाकुर, पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड
- गुरदेव सिंह लखाना, पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन
- मोहिंदर सिद्धू, पंजाब राज्य बीज निगम
- सुरेश गोयल, पंजाब स्टेट कोआपरेटिव, कृषि विकास बैंक
- नवदीप जीदा, शुगरफैड सहयोग
- बलबीर सिंह पन्नू, पनसप
- राकेश पुरी, राज्य वन विकास निगम
ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

इस बार शुभ संयोग में आएं हैं गणेश जी, एसे करें पूजा-अर्चना








