Shiromani Akali Dal: अकाली दल का जिला प्रधान नहीं लड़ सकेगा चुनाव, सुखबीर बादल की बड़ी घोषणा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 506 शब्द|📅 02 Sep 2022

चंडीगढ़। Shiromani Akali Dal: शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) में बड़े स्तर पर बदलाव होने जा रहा है। इसकी जानकारी खुद शिअद के प्रधान सुखबीर बादल (Sukhbir Badal) ने दी है। सुखबीर बादल ने कहा कि नेतृत्व परिवर्तन की उठ रही मांग के बीच बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। पार्टी में अब लगातार दो बार ही एक व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष रह पाएगा। जिला अध्यक्ष चुनाव नहीं लड़ेंगे, एक परिवार एक टिकट का सिद्धांत लागू होगा। पार्टी में 50 साल से कम उम्र के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण होगा। यूथ अकाली दल के लिए उम्र सीमा 35 वर्ष निर्धारित कर दी गई है।

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि आरोप लगते रहे हैं कि शिअद बादल परिवार की बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि यह गलत आरोप हैं। सुखबीर ने कहा कि अब पार्टी में लगातार दो बार से ज्यादा कोई अध्यक्ष नहीं रह सकता। शिअद प्रधान का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।

ये भी पढ़ें: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब!

सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सबसे बड़ी चीज है। पार्टी में अब अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसी को कोई दिक्कत है तो वह पार्टी के बीच अपनी बात रख सकता है। सुखबीर ने कहा कि शिअद देश की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। इससे पुरानी पार्टी सिर्फ कांग्रेस है।

सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का इतिहास 102 वर्ष का हो गया है। देश की आजादी में सबसे बड़ा योगदान शिरोमणि अकाली दल ने दिया है। शिअद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपनी जान देश की आजादी के लिए दी है। आजादी के बाद भी आपने देखा होगा गरीब की बात हो, किसान की बात हो, मजदूर की बात हो या पंथ की बात हो जहां जहां संघर्ष की आवश्यकता पड़ी अकाली दल ने संघर्ष किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

शिअद प्रधान ने कहा कि जब देश में आपातकाल था। तब इस लड़ाई को जिताने वाला सिर्फ और सिर्फ अकाली दल था। लगभग एक लाख लोगों ने आपातकाल के दौरान के गिरफ्तारी दी। इसमें 60 हजार लोग शिरोमणि अकाली दल के थे। क्षेत्रीय दल होने के नाते शिअद को पंजाब के बारे में, पंजाब के पंथ के बारे में, पंजाब के लोगों की सुरक्षा के बारे में सब कुछ पता है।

सुखबीर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल की फिलोसफी बहुत क्लियर है। उनकी पार्टी गुरु साहिब के रास्ते पर चलने वाली पार्टी है। गुरु साहिबान में सभी के कल्याण की बात कही है। शिरोमणि अकाली दल उसी रास्ते पर है।

सुखबीर बादल ने कहा कि वह पूरे देश व पंजाबियों को बताना चाहते हैं कि शिरोमणि अकाली दल सभी धर्मों का सम्मान करने वाली पार्टी है। पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। पंजाब की तरक्की तब होगी जब पंजाब की जवानी बचेगी, जब सारे धर्मों के लोग यहां प्रेम से रहेंगे। जब भी शिरोमणि अकाली दल का राज आया तो उन्होंने कोशिश की कि सबको साथ लेकर चला जाए।

WhatsApp पर मिलेंगे सरकारी सर्टिफिकेट, देखें कैसे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *