Punjab News: पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, आज रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे दो टोल प्लाजा

Daily Samvad
4 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 502 शब्द|📅 04 Sep 2022

संगरूर। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने रविवार को पंजाब में दो टोल प्लाजा बंद (Punjab Toll Plaza Closed) करने का एलान किया है। सीएम ने धूरी की सबसे बड़ी मांग पर संगरूर-लुधियाना रोड पर मौजूद लड्डा टोल प्लाजा व अहमदगढ़ इलाके के टोल प्लाजा को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की। आज रात 12 बजे के बाद यह दोनों टोल प्लाजा बंद हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लड्डा टोल प्लाजा पर रखे समागम के दौरान यह घोषणा की। मान ने कहा कि आज तक पिछली सरकारों में मुख्यमंत्री ऐसे टोल प्लाजा के उद्घाटन करने के लिए ही पहुंचे होंगे, लेकिन आज वह पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने लोगों को राहत प्रदान करने की खातिर टोल प्लाजा को बंद करने का एलान करने के लिए पहुंचे हैं।

मान ने कहा कि टोल प्लाजा का कांट्रेक्ट पांच सितंबर तक ही था। टोल प्लाजा कंपनी द्वारा कोरोना महामारी व किसान आंदोलन के दौरान हुए घाटे की दुहाई देते हुए कांट्रेक्ट को बीस माह के लिए बढ़ाने की मांग की गई थी या इसके एवज में पचास करोड़ रुपये मुआवजा राशि के तौर पर देने की शर्त रखी, लेकिन उन्होंने दोनों ही मांगों को नकारते हुए इन टोल प्लाजा को बंद करने का कदम उठाया, क्योंकि यह टोल प्लाजा सरासर धूरी या संगरूर ही नहीं, बल्कि जिले भर के लोगों की जेब पर बड़ा बोझ था।

बता दें, पांच सितंबर 2015 को यह टोल प्लाजा शुरू हुआ था। संगरूर से लुधियाना जाने के राह में लड्डा व अहमदगढ़ इलाके में दो टोल प्लाजा मौजूद थे, जिस कारण इलाका निवासियों को आने-जाने दौरान भारी टोल टैक्स रोजाना अदा करना पड़ता था। बेशक इस टोल प्लाजा के लगने से ठीक पहले विधानसभा हलका धूरी के वर्ष 2015 में हुए उपचुनाव दौरान भी टोल प्लाजा न लगाए जाने की मांग इलाका निवासी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया घोटाला

तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा धूरी के लोगों से उपचुनाव दौरान वादा किया गया था कि वह अकाली-भाजपा को वोट प्रदान करें तो इस टोल प्लाजा को लगने नहीं दिया जाएगा, लेकिन उपचुनाव जीतने के बाद भी टोल प्लाजा स्थापित हो गया। विधानसभा चुनाव 2017 दौरान भी धूरी हलके में यह टोल प्लाजा चुनावी मुद्दा बना रहा व कांग्रेस के प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी ने इस टोल को हटवाने का वादा किया, लेकिन टोल नहीं हट सका।

ये भी पढ़ें: जालंधर के इस दफ्तर में पड़ी विजीलैंस की रेड

इसके कारण उन्होंने टोल रोड के साथ ही एक अन्य वैकल्पिक रोड रजवाहे के साथ अपनी तरफ से बनवाया। संगरूर-धूरी आने जाने के लिए लोग इस राह का इस्तेमाल करते थे, लेकिन रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दोनों टोल प्लाजा बंद किए जाने का एलान किए जाने से इलाके के लोगों सहित व्यापारियों व अन्य संगठनों ने भी धन्यवाद किया।

पंजाब में AAP की महिला MLA को पति ने पीटा, वीडियो वायरल

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *