Jalandhar News: प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से बन रहे हैं शोरूम और दुकानें, MTP ने दुकानों का काम रुकवाया, पीर बोदला बाजार में BJP नेता की दुकान के सामने बन रहा है अवैध शोरूम

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 475 शब्द|📅 04 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में अवैध रूप से हो रहे कामर्शियल निर्माण को लेकर नगर निगम के अधिकारी सख्त हो गए हैं। नगर निगम के कमिश्नर दविंदर सिंह के दिशा निर्देश पर आज बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने प्रताप बाग रोड पर हो रहे कामर्शियल निर्माण का काम रुकवा दिया, जबकि पीर बोदला बाजार में भाजपा के एक नेता की दुकान के सामने बन रही नाजायज इमारत के खिलाफ कार्ऱवाई के लिए अधिकारियों को लिखा गया है।

Jalandhar News: प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से बन रहे हैं शोरूम और दुकानें, MTP ने दुकानों का काम रुकवाया, पीर बोदला बाजार में BJP नेता की दुकान के सामने बन रहा है अवैध शोरूम

जानकारी के मुताबिक प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कई दुकानों बन रही है। इसकी शिकायत पूर्व पार्षद सुनंदा मल्होत्रा के पति अशोक मल्होत्रा ने निगम कमिश्नर से की थी। निगम कमिश्नर ने इसपर कार्रवाई के लिए एमटीपी नीरज भट्टी को आदेश दिया। इसके बाद एमटीपी ने मौके पर एटीपी और इंस्पैक्टर को जाकर काम रुकवाने का आदेश दिया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

आज एटीपी ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया। इस दौरान अवैध रूप से दुकानें बनवाने वाले लोगों ने एटीपी के साथ बहस भी किया। एटीपी ने साफ कहा कि अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाए। उन्होंने मौके पर नक्शा मांगा, लेकिन दुकान का किसी तरह को नक्शा नहीं था। पता चला है कि जिस जगह दो मंजिला दुकान बनाई जा रही है, इसे निगम टीम ने पहले ही डिच चलाई कर गिराया था।

जानकारी के मुताबिक जिस जगह पर अवैध रूप से दुकानें बनाई जा रही है, वह इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम का हिस्सा है। ट्रस्ट की स्कीम के तहत आगे बरामदा छोड़कर बूछ बनाए जाते हैं। लेकिन दुकान मालिक ने बिना किसी नक्शे के ही निर्माण शुरू करवा दिया, साथ ही बरामदा को घेर कर निर्माण शुरू किया, जिसकी शिकायत अशोक मल्होत्रा ने की है।

Jalandhar News: प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से बन रहे हैं शोरूम और दुकानें, MTP ने दुकानों का काम रुकवाया, पीर बोदला बाजार में BJP नेता की दुकान के सामने बन रहा है अवैध शोरूम

वकील का बोर्ड लगकार बनाया जा रहा है शोरूम

उधर, प्रताप बाग रोड पर ही बिना नक्शे के दो बड़े शोरूम बनाए जा रहे हैं। इसमें ऊपर किसी एडवोकेट के नाम का बोर्ड लगाया गया है। हालांकि इस निर्माण को किसी भी अधिकारी ने नहीं रोका। लेकिन इसकी भी शिकायत निगम कमिश्नर से की गई है। निगम कमिश्नर ने कहा है कि एमटीपी से रिपोर्ट मांगी गई है।

Jalandhar News: प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से बन रहे हैं शोरूम और दुकानें, MTP ने दुकानों का काम रुकवाया, पीर बोदला बाजार में BJP नेता की दुकान के सामने बन रहा है अवैध शोरूम

पीर बोदला बाजार में 40 मरले में अवैध निर्माण

दूसरी तरफ पीर बोदला बाजार नें अवैध रूप से दो मंजिला शोरूम बनाया जा रहा है। इसकी भी शिकायत निगम कमिश्नर से की गई थी। बताया जा रहा है कि एक भाजपा नेता की दुकान के ठीक सामने यह अवैध शोरूम बनाया जा रहा है। सुभाष चंद्र, राकेश कुमार और राकेश हैंडलूम की तरफ से 40 मरले में लेंटर डाला जा रहा है। जिससे मार्केट के लोगों ने शिकायत कमिश्नर से की थी। शिकायत के बाद आज निगम टीम ने आज मौका मुआय़ना किया औऱ काम रोकने व नक्शा दिखाने को कहा है।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *