Cyrus Mistry Death: टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन Cyrus Mistry की सड़क हादसे में मौत, PM मोदी ने जताया दुख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 321 शब्द|📅 04 Sep 2022

मुंबई। Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की मुंबई के पालघर में सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। यह सड़क हादसा मुंबई से सटे पालघर में हुआ। दुर्घटना के बाद साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्‍टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की, जिनका आज एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। भावुक हुईं सांसद सुप्रिया सुले ने फोटो शेयर कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि कहा विनाशकारी समाचार मेरे भाई साइरस मिस्त्री का निधन हो गया। विश्वास नहीं कर सकती।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील जयवीर शेरगिल ने भी सायरस मिस्त्री मृत्यु पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक सड़क दुर्घटना में साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। व्यापारी वर्ग को बड़ा नुकसान। उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि महाराष्ट्र के पालघर के पास एक सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री जी के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति हार्दिक संवेदना। भगवान उसकी आत्मा को शांति दें।

ये भी पढ़ें: डेरा प्रेमियाें और निहंगों में चली गोलियां, पुलिसकर्मियों सहित 8 घायल

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने साइरस मिस्त्री के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। DGP से बात कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण, जमकर हंगामा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *