Bhagwant Mann Cabinet Decisions: मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा फैसला, सूबे के 36 हजार अस्थायी कर्मचारी किए जाएंगे नियमित

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 571 शब्द|📅 05 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bhagwant Mann Cabinet Decisions: शिक्षा दिवस के मौके पर सोमवार को पंजाब कैबिनेट ने सूब के 9000 उन अध्यापकों को नियमित करने का फैसला लिया है जो एडहॉक, अनुबंध और अस्थायी तौर पर लगे हुए हैं। यह फैसला आज यहां कैबिनेट की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की। इनके लिए एक विशेष काडर बनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों की कमी होने के कारण इन पदों पर ठेके और अस्थायी तौर पर कर्मचारी भर्ती थे। उन्‍होंंने बताया कि इनमें से कुछ पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को दस साल से ज्यादा समय बीत चुका है। कैबिनेट का तर्क था कि इस स्तर पर इन कर्मचारियों को फारिक करने या इनकी जगह और कर्मचारियों की भर्ती करना इन कर्मचारियों के साथ अन्याय होगा।

अनुबंध के आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने भारतीय संविधान की दूसरी सूची में दर्ज धारा 162 के अधीन एडहॉक, अनुबंध, डेलीवेज, वर्क चार्ज और कच्चे कर्मियों के कल्याण की नीति बनाई हुई है ताकि ऐसे कर्मचारियों को अविश्वास के माहौल का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: डेरा प्रेमियाें और निहंगों में चली गोलियां, पुलिसकर्मियों सहित 8 घायल

उनकी नौकरी को सुरक्षित रहे। राज्य सरकार ने ऐसे इच्छुक और योग्य मुलाजिम में जो योग्यताएं पूरी करेंगे, की सेवाओं को 58 साल की आयु तक विशेष काडर में डालकर नियमित करने का नीतिगत फैसला किया है। सिर्फ पंजाब के प्रबंधकीय विभागों में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों के लिए बनाई इस नीति से नौ हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ होगा।

सेवाओं को रेगुलर करने के लिए एडहॉक, अनुबंध, डेलीवेज, वर्क चार्ज या कच्चे कर्मचारियों को इस मौजूदा नीति के जारी होने तक काम करते हुए लगातार दस साल होने चाहिए और विशेष काडर में उन्हें शामिल करने से पूर्व उनके पास संबंधित प दों की शर्तों के मुताबिक अनुभव हो।

कम से कम 240 दिन काम किया हो

इन दस सालों की सेवा के दौरान संबंधित विभागों के मूल्यांकन के मुताबिक आवेदन का आचरण व व्यवहार पूरी तरह से तसल्लीबख्श हो। नियमित होने के लिए इन कर्मचारियों ने हर कैलेंडर वर्ष में कम से कम 240 दिन काम किया हो। दस सालों की सेवा गिनते समय काम में नोशनल ब्रेक पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह नीति उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगी जो ऑनरेरी आधार पर शामिल हैं या जो पार्ट टाइम आधार पर काम करते थे या जो सेवा मुक्ति की उम्र पर पहुंच चुके हैं या जो अपने स्तर पर इस्तीफा दे चुके हैं। यह नीति उन कर्मचारियों पर भी लागू नहीं होगी जिनकी सेवाएं सेवाओं को विभाग ने बरकरार नहीं रखा या जो आउट सोर्स या इंसेंटिव के आधार पर शामिल हैं।

सेवाएं रेगुलर नहीं की जाएंगी

जिस कर्मचारी के पास इस विशेष काडर में शामिल किए जाने के समय सेवा नियम अधीन संबंधित पद के लिए आवश्यक अनुभव या योग्यता नहीं होगी उनकी सेवाएं नियमित नहीं होंगी। इसके अलावा जो कर्मचारी किसी अदालत या ट्रिब्यूनल के अंतरिम आदेशों के मुताबिक सेवाएं कर रहे हैं या जिन्हें नैतिक आचरण का दोषी माना गया है या जिनके खिलाफ ऐसे किसी अपराध के कारण अदालत ने आरोप साबित किए हैं, उनकी सेवाएं रेगुलर नहीं की जाएंगी।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *