Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में ‘तख्तापलट’ की तैयारी, डिप्टी मेयर बंटी ने कहा- कांग्रेस पहले जैसी नहीं रही, MLA रमन और शीतल बोले- निगम में होगा AAP का मेयर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 447 शब्द|📅 06 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के AAP विधायक शीतल अंगुराल और रमन अरोड़ा ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में जालंधर नगर निगम में AAP का मेयर होगा। विधायक शीतल अंगुराल ने कहा है कि दीवाली तक तख्ता पलट भी हो सकता है। यह दावा आज दोनों विधायकों ने सर्किट हाउस में आय़ोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में किया हैष

उधर, कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और तीन पार्षदों व पूर्व डायरेक्टर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी अब पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई खराबी नहीं है लेकिन वर्तमान में जो लोग पार्टी में काबिज हैं वह सिर्फ अपने हित में ही काम कर रहे हैं। पार्टी का इस समय पूरी तरह से फोकस व्यक्तिवाद पर हो गया है, जो सही नहीं है।

यह भी पढ़ें: जालंधर की Aryans Academy पर ठगी का आरोप

जालंधर के सर्किट हाउस में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी मेयर बंटी ने कहा कि डेढ़ महीना उन्होंने सभी पार्टियों का आकलन किया और आम आदमी पार्टी ही ऐसी लगी है जहां पर कार्यकर्ताओं को उनका बनता हक सबसे पहले दिया जाता है। अपने राजनीतिक गुरु तेजिंदर सिंह बिट्टू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की संभावनाओं पर डिप्टी मेयर ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मामला है। इस पर तेजिंदर सिंह बिट्टू ही जवाब दे सकते हैं।

डिप्टी मेयर बंटी ने कहा कि बिट्टू से सब कुछ सीखा है और उन्होंने कभी भी उनकी स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोशिश नहीं की है। बंटी ने कहा कि हम कांग्रेसी सरकार के समय में हुए घोटालों के खिलाफ हैं। पहले भी बोलते रहे हैं और हाउस में भी मुद्दा उठाया था। अब आम आदमी पार्टी में रहकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे। बंटी ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वाले उनके साथी पार्षद राजीव ओंकार टिक्का जल्द ही AAP ज्वाइन करेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

इस मौके पर विधायक शीतल अंगुराल और विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि स्मार्ट सिटी में हुए घोटाले की पाई-पाई की जांच करवाई जाएगी। विधायक शीतल अंगुराल ने दावा किया है कि बहुत जल्द जालंधर नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कई उलटफेर होने जा रहे हैं।

इस मौके पर पार्षद रोहन सहगल, मिंटू जुनेजा, मिंटू गुज्जर, बलजीत पोपी, अमनजीत सिंह और भोला छाबड़ा भी मौजूद रहे। विधायक शीतल अंगुराल, विधायक रमन अरोड़ा, पार्टी प्रधान अमृतपाल सिंह ने डिप्टी मेयर और उनके साथियों का स्वागत किया।

जालंधर की Aryans Academy पर ठगी का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस तो संचालक पिछले दरवाजे से भागे, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=9ZfFumYgsFg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *