Attack On Police Team: शराब माफिया और पुलिस टीम के बीच गोलीबारी, मौके पर एक सिपाही की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 07 Sep 2022

सीवान। Attack On Police Team: बिहार (Bihar News) के सीवान से बड़ी खबर है। सीवान (Siwan News) जिले में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस (Bihar Police) पर अपराधियों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में एक सिपाही की मौत हो गई। यह मामला सिसवन थाना इलाके के ग्यासपुर गांव का है। गोली लगने से एक ग्रामीण भी जख्मी हुआ है। उसका सीवान के सदर अस्पताल में इलाज चल चल रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम में ‘तख्तापलट’ की तैयारी

जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम मंगलवार देर रात को सिसवन के ग्यासपुर गांव में एक शराब धंधेबाज को पकड़ने पहुंची। पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, तभी सड़क पर खड़े तीन अपराधियों ने उनपर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। यह घटना रात करीब ढाई बजे की है। गोली लगने से पुलिस सिपाही बाल्मिकी यादव की मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद एक ग्रामीण भी गोली लगने से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर की Aryans Academy पर ठगी का आरोप

आपको बता दें कि एक दिन पहले वैशाली जिले में भी बालू माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। अपराधियों ने दरोगा को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। साथ ही एसडीपीओ को गाड़ी से रौंदने की कोशिश भी की गई। हमले के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए थे।

जालंधर की Aryans Academy पर ठगी का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस तो संचालक पिछले दरवाजे से भागे, देखें

https://youtu.be/9ZfFumYgsFg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *