Urmil Vaidya Passes Away: जालंधर की BJP नेत्री उर्मिल वैद्य की लंबी बीमारी के बाद निधन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Urmil Vaidya Passes Away: जालंधर में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता उर्मिल वैद्य का देर रात निधन हो गया। उर्मिल वैद्य लंबे समय से बीमार चल रही थीं। अचानक ज्यादा तबीयत खराब होने पर उर्मिल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उर्मिल वैद्य किडनी की बीमारी से पीड़ित थी।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 27 आईएएस और PCS अफसरों के तबादले

उर्मिल वैद्य के निधन पर भाजपा नेताओं समेत शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने दुख जताया है। उनके निधन पर पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव केडी भंडारी, अमरजीत सिंह अमरी, पूर्व मेयर राकेश राठौर, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा सहित तमाम भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैनों की घोषणा

आपको बता दें कि उर्मिल वैद्य पिछले 30 सालों से भाजपा के साथ जुड़कर विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने का काम कर रही थीं। उर्मिल भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा जिला प्रधान भी रही हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में भी लंबे समय तक उर्मिल विभिन्न पदों पर रही थीं। अमृतसर की रहने वाली उर्मिल कालेज के दिनों में हाकी की बेहतरीन खिलाड़ी थी।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *