डेली संवाद, नई दिल्ली। Political News: भारतीय जनता पार्टी के पंजाब सहित 15 राज्यों के प्रभारियों को बदल दिया है। भाजपा ने शुक्रवार को पार्टी के राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी के नामों का ऐलान किया है, जिसके अंतर्गत पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, बिप्लब देब और पूर्व मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को क्रमशः पंजाब, हरियाणा, केरल में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
भाजपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब हरियाणा के प्रभारी होंगे, जबकि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पंजाब-चंडीगढ़ और बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे पश्चिम बंगाल के प्रभारी होंगे। इसके साथ ही संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है।
पढ़ें नए प्रभारियों के नामों की सूची

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण









