Punjab News: एटीएम (ATM) काट लुटेरे लूट ले गए 8 लाख 70 हजार रुपये

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 10 Sep 2022

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: होशियारपुर से ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां लुटेरे पीएनबी का एटीएम (ATM) गैस कटर से काट कर उसमे से 8 लाख 70 हजार रुपये ले गए हैं। इससे पहले भी होशियारपुर में ऐसी बारदात हो चुकी है। पहले जो बारदात हुई थी उसमे भी एटीएम (ATM) को इसी तरह से काटा गया था इसलिए आशंका जताई जा रही है कि जिस गिरोह ने पिछली बार माहिलपुर के गांव में डाका डाला था उसी ने अब गांव चौटाला के एटीएम को भी लूटा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

पुलिस अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि ब्लाक भुंगा के तहत आते गांव चौटाला में वारदात को लुटेरों ने रात करीब तीन बजे अंजाम दिया। लुटेरे अपने साथ गैस कटर लेकर आए थे। लुटेरों ने गैस कटर से वहीं हिस्से को काटा जिसमें कैश भरा हुआ होता है। वहां से लुटेरे कैश निकला कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को इकट्ठा किया जा रहा है। उन्हें खंगाल कर लुटेरों के बारे जल्द ही पता लगाया जाएगा।

गांव के सरपंच का कहना है कि गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था तो है लेकिन अभी तक पंचायत की तरफ से कैमरे नहीं लगाए गए हैं। गांव में कुछ लोगों ने अपने कैमरे लगा रखे हैं। उनकी फुटेज पुलिस को मुहैया करवाई जा रही है। बता दें कि जहां पर बैंक की ब्रांच है वहां आसपास सुनसान क्षेत्र है।

एटीएम को गैस कटर से काट कर कैश लूट ले जाने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी से लेकर डीएसपी सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कहा कि लुटेरों के बारे में पता लगाया जा रहा है। कैमरों की फुटेज के साथ-साथ पुलिस अपने नेटवर्क के जरिए भी लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने कहा कि बैंक वालों ने एटीएम में चौकीदार भी नहीं रखा हुआ था।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *