Corona Virus Vaccine: कोविशील्ड टीका बनाने वाली कंपनी से 1 करोड़ रुपए की ठगी

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 11 Sep 2022

पुणे। Corona Virus Vaccine: कोरोना  वायरस वैक्सीन (Corona Virus Vaccine) कोविशील्ड (Covishield vaccine) के प्रोडक्शन को लेकर चर्चा में आई टीका बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) से एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है।

ठगी को लेकर पुणे पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जालसाजों ने एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) के नाम से मैसेज भेजकर रुपए ट्रांसफर करने की मांग की थी।

बुंडगार्डन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह धोखाधड़ी बुधवार और गुरुवार की दोपहर के बीच हुई। सीनियर इंस्पेक्टर प्रताप मानकर ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत धोखाधड़ी और अपराधों के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

खुद को अदार पूनावाला बता कर ठगे

प्राथमिकी के अनुसार एसआईआई के निदेशकों में से एक, सतीश देशपांडे को एक व्यक्ति से व्हाट्सऐप मैसेज प्राप्त हुआ, जिसने खुद को अदार पूनावाला के रूप में बताया। फर्म के वित्त प्रबंधक द्वारा दायर की गई शिकायत के अनुसार भेजने वाले ने देशपांडे से कुछ बैंक खातों में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहा।

मानकर ने कहा कि यह मानते हुए कि यह मैसेजे सीईओ (मुख्य कार्याधिकारी) का था, कंपनी के अधिकारियों ने 1,01,01,554 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने बताया कि लेकिन बाद में पता चला कि पूनावाला ने कभी भी ऐसा कोई व्हाट्सऐप मैसेज ही नहीं भेजा था। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। एसआईआई का पुणे के निकट एक प्लांट है। एसआईआई अन्य टीकों के अलावा कोरोना वायरस रोधी टीके कोविशील्ड का निर्माण कर रही है।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *