Punjab News: भगवंत मान का दावा, पाँच महीनों में 17 हजार से अधिक युवाओं को दी नौकरियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 11 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब में भगवंत मान सरकार की ओर से 1 अप्रैल से अब तक 17 हजार से अधिक युवाओं नौकरियां दी गई हैं। इसमें से सबसे ज़्यादा भर्तियां स्कूली शिक्षा विभाग में 4662 (DPI -EE) की गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में 4374 युवाओं को नौकरी मिली है और लोकल बॉडी डिपार्टमेंट के MCs में 3600 भर्तियां की गई हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने युवाओं को सबसे पहले नौकरी देने पर फोकस किया है। भगवंत मान सरकार ने अब तक 17313 युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार करीब 5 महीने में 48 विभागों में लगभग 17313 नौकरियां दे चुकी है।

सरकार बनने से पहले आम आदमी पार्टी और भगवंत मान ने वादा किया था कि अगर उनकी सरकार पंजाब में आती है तो सबसे पहले यहां के युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सरकार की ओर से इसको लेकर अब मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है। युवाओं को नौकरी देना पंजाब की मान सरकार की अब प्राथमिकता बन गई है। इसके साथ ही पंजाब कैबिनेट ने शिक्षकों की लंबित मांगों को मानते हुए उनके वेतमान में संशोधन को मंजूरी दे दी है। जो 15 जनवरी, 2015 से प्रभावी होगा और एक अक्टूबर से लागू किया जाएगा।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *