डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने वाले छठे शूटर दीपक मुंडी व उसके दो साथियों को शनिवार दार्जिलिंग में खारी बावड़ी की BOP पानी टंकी से गिरफ्तार किया गया। मुंडी अपने दो साथियों कपिल पंडित और राजेंद्र जोकर के साथ नेपाल बॉर्डर क्रास करने की तैयारी में थे। गोल्डी बराड़ ने तीनों आरोपियों को फेक पासपोर्ट के जरिए दुबई भेजने का वादा किया था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने जानकारी दी कि बीते 105 दिन दीपक मुंडी और कपिल पंडित पहले हरियाणा, फिर राजस्थान, यूपी, बिहार से होते हुए वेस्ट बंगाल पहुंचे थे। राजेंद्र जोकर पहले से ही नेपाल में था। नेपाल में ही इन लोगों को फेक पासपोर्ट उपलब्ध करवाए जाने थे, जिनकी मदद से तीनों आरोपी काठमांडू से फ्लाइट पकड़ बैंकॉक से दुबई जाने वाले थे। अगर पासपोर्ट ना भी मिलते तो आरोपी नेपाल से भूटान और फिर म्यान्मार के रास्ते भागने की तैयारी में थे।
कपिल पंडित ने पूछताछ के समय जानकारी दी कि लॉरेंस बिश्नोई ने विदेश में बैठे गोल्डी बराड़ और संपत की मदद से संपर्क किया था। वह उससे सलमान खान का कत्ल करवाना चाहते थे। जिसके लिए वह कई दिन मुम्बई में भी रहकर आया था। इसके साथ ही डीजीपी यादव ने बताया कि इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो वह पंजाब पुलिस की टीम को मुम्बई भी भेजेंगे ।
डीजीपी यादव ने बताया कि इस पूरे मामले में 35 लोगों के नाम सामने आए है। जिनमें से अभी तक 23 लोगों को पुलिस हिरासत में ले चुकी हैं। सचिन बिश्नोई को यूरोप के अजरबाइजान में डिटेन किया जा चुका है। गोल्डी बराड़ के नाम का रेड कार्नर नोटिस भी जा चुका है। जल्द ही उसे भी भारत लाया जाएगा। इसके साथ ही एक और को गिरफ्तार करने की तैयारियां चल रही हैं।
फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा








