भागलपुर। Fraud Baba: भागलपुर में रविवार को दो महिलाओं ने एक ढोंगी बाबा की जमकर पिटाई की। महिलाएं उस पर चप्पल बरसाती रही और आरोपी हाथ जोड़ यह कहता रहा- मैं भागूंगा नहीं। दरअसल, आरोपी ने महिलाओं से संतान प्राप्ति के नाम पर 900 रुपए की ठगी की थी। पर ढोंगी बाबा की दवा काम ना करने पर महिलाओं ने उसे पकड़ लिया और खूब पीटा। मामला नवगछिया के मकनपुर चौक NH-31 का है।
वहीं, पुलिस आरोपी और महिलाओं से पूछताछ कर रही है। ढोंगी बाबा की पिटाई कर रही महिलाओं ने बताया कि वो गोपालपुर प्रखंड के बड़े मकनपुर गांव में घूमकर दवाई बांटा करता है। जिन महिलाओं की संतान नहीं हो रही, उन्हें वो झासा में लेता है। इसी दौरान संतान सुख की प्राप्ति के नाम पर एक महिला से 900 रुपए की ठगी कर ली। जब महिला को कोई फायदा नहीं हुआ तो वो समझ गई कि वो ठगी गई है।
रविवार को महिला दो-तीन महिलाओं के संग मिल ढोंगी बाबा को फोन कर बुलाया। आरोपी जैसे ही NH-31 पर पहुंचा, महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। महिलाएं आरोपी पर टूट पड़ी और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। हंगामा देख लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा आरोपी और महिलाओं को थाना ले गई।
फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा
https://youtu.be/pOoFXN7OoEo






