NIA Raids: पंजाब समेत 60 जगहों पर NIA की रेड, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना समेत 10 गैंग निशाने पर

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 606 शब्द|📅 12 Sep 2022

नई दिल्ली/चंडीगढ़। NIA Raids: नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों पर बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने सोमवार को पंजाब समेत उत्तर भारत के राज्यों में करीब 60 जगहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी में वे टॉप गैंग रडार पर हैं, जो भारत में, जेलों या विदेश में बैठकर ऑपरेट की जा रही हैं। हाल ही में NIA ने हरियाणा और पंजाब पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

देश में पांच राज्यों में 60 अलग-अलग जगहों पर NIA की छापेमारी चल रही है। ये गैंगस्टर से आतंकी कनेक्शन के मामले में चल रही है। बताया जा रहाव है कि ये गिरोह देश और विदेश के साथ-साथ भारतीय जेलों में सक्रिय है। हाल ही में एनआईए के शीर्ष अधिकारियों ने इस मामले को लेकर हरियाणा और पंजाब पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात की थी। गोल्डी बरार सहित कई गैंगस्टर्स विदेशों से सक्रिय हैं।

NIA ने गैंगस्टरों और उनकी गैंग्स पर कार्रवाई के लिए पूरा डॉजियर तैयार किया है। टारगेट किलिंग समेत अन्य गतिविधियों में शामिल गैंगस्टरों पर ये कार्रवाई की जा रही है। NIA ने दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी UP में ये छापेमारी की है। हाल ही में NIA ने हाल ही में नीरज बवाना गैंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग समेत 10 गैंगस्टर पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इन पर UAPA की धारा लगाई गई थी।

गैंगस्टर्स का ISI और खालिस्तानियों संबंध

दरअसल, कुछ मामलों में जांच के दौरान खासतौर पर पंजाब के गैंगस्टर्स का ISI और खालिस्तानी आतंकियों के साथ संबंध की बात सामने आई थी। इसके बाद NIA ने ये शिकंजा कसा है। NIA ने नीरज बवाना, लॉरेंस बिश्नोई और टिल्लु ताजपुरिया समेत 10 गैंगस्टर की लिस्ट तैयार की थी। अब इन गैंग्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

हरियाणा के यमुनानगर में गैंगस्टर काला राणा के घर पर भी एनआईए की टीम पहुंची है। राणा के घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात है और उनके मां-पिता से पूछताछ हो रही है। मजीठा रोड पर गैंगस्टर शुभम के घर भी एनआईए की रेड हो रही है। एनआईए की टीम उनके घर की तलाशी ले रही है।

वहीं पंजाब के मुक्तसर में गोल्डी बरार के घर पर और गुरदासपुर में जग्गू भगवानपुरिया के घर पर रेड हो रही है। दोनों ही सिद्धू मूसेवाला केस में आरोपी हैं। पंजाब में गैंगवार को लेकर केंद्र ने पिछले दो महीने में पंजाब पुलिस को कई अलर्ट भेजे हैं। कई आतंकी मामलों की जांच में गैंगस्टरों और आतंकियों के बीच साठगांठ का खुलासा हुआ है।

गृह मंत्रालय ने दिया आदेश

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लारेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कई बड़े गैंगटर्स पर UAPA के तहत FIR दर्ज की थी, इस मामले में एनआईए भी जांच कर रही है। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के नामी गैंग पर बड़े पैमाने पर शिकंजा कसने के लिए UAPA के तहत FIR दर्ज की थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने UAPA के तहत 2 अलग अलग FIR दर्ज की हैं।

FIR के मुताबिक स्पेशल सेल को इनपुट मिला है कि लारेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़, विक्रम बराड़, जग्गू भगवान पुरिया, संदीप उर्फ काला जठेड़ी, सचिन थापन, अनमोल बिश्नोई, लखबीर सिंह लाडा देश की अलग अलग जेलों के अलावा, कनाडा, पाकिस्तान दुबई से अपना अपना गैंग चला रहे हैं। ये गैंग विदेशों से बड़े हथियार मंगवा रहे हैं और टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे हैं। लारेंस बिश्नोई पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंडा का करीबी भी है।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *