Punjab News: खुद को एन.आर.आई (NRI)  बता कर अब तक रचा चुका है चार लड़कियों से शादी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 408 शब्द|📅 12 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: एन.आर.आई (NRI)  बताकर लड़कियों को फसा कर बाहर ले जाने के मामले अकसर पंजाब में सुनने को मिलते ही रहते है। ऐसे ही एक मामला सामने आया है जहां एक लड़के ने खुद को एन.आर.आई (NRI) बताकर पंजाब की लड़की के साथ शादी करके अमरीका ले जाने के नाम पर उससे लाखों की ठगी कर ली। इस गिरोह के मुख्य आरोपी समेत 4 सदस्यों को सैक्टर-11 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

इनकी पहचान मुख्य आरोपी जालंधर के अर्बन एस्टेट निवासी जगजीत सिंह उर्फ सोनू, पटियाला के अमर बाग निवासी मंजीत सिंह, जालंधर के परमदीप और दिल्ली निवासी मोहम्मद कैफ के तौर पर बताई जा रही है। पुलिस ने मोहम्मद कैफ की निशानदेही पर दिल्ली से 13 पासपोर्ट बरामद किए हैं। अदालत ने आरोपियों को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फरार साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दिल्ली, पटियाला, जालंधर और पंजाब के अन्य इलाकों में छापेमारी कर रही है।

एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल ने इस केस के दर्ज होने के बाद डी.एस.पी. गुरमुख सिंह के नेतृत्व में स्पैशल टीम बनाई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी मैट्रीमोनियल साइट के जरिए जगजीत सिंह से मुलाकात हुई थी जहां उसने खुद को अमेरिका का निवासी बताया था। 3 जून को उन दोनों की शादी हो गई। शादी में कुल 20 लाख खर्च हुआ। इसके बाद वह उसके साथ सैक्टर-24 स्थित घर में रहने लगी।

पति ने महिला और उसके रिश्तेदारों से वीजा आवेदन करने के लिए कहा और सभी के पासपोर्ट लेकर उनसे 75 लाख की मांग करने लगा। जगजीत सिंह लड़की के परिवार वालों पर दबाव बनकर कहने लगा कि अगर वह पैसे नहीं देंगे तो वे लड़की को छोड़ देगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी जगजीत को जालंधर से गिरफ्तार किया। अगले दिन अदालत में पेश कर पुलिस ने जगजीत सिंह का 4 दिन का रिमांड हासिल किया।

पहले भी हो चुकी है शादी

लड़की को पता चला कि जगजीत की जालंधर निवासी एक लड़की के साथ पहले भी शादी हो चुकी है और उनकी एक बच्ची भी थी। इसके अलावा सैक्टर-35 की निवासी महिला के साथ दूसरी शादी हो चुकी थी। महिला ने बताया कि आरोपी के पिता बलविंदर सिंह और मां सुनीता मल्होत्रा, उनके असली माता-पिता हैं।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *