Punjab News: बंदी सिखों की रिहाई के लिए संगत ने निकाला रोष प्रदर्शन

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 196 शब्द|📅 12 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: जेल में बंद सिखों की रिहाई का मामला एक बार फिर उछल रहा है। सोमवार को गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन में बंदी सिखों की रिहाई के लिए सिख संगत की ओर से सबसे पहले अरदास की गई। इसके बाद उपायुक्त (Deputy Commissioner ) के कार्यालय तक मार्च निकाला। जिस दौरान संगत की तरफ से काले कपड़े पहने और गले व हाथों में जंजीर बांधकर प्रदर्शन किया गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

सारी संगत रोष मार्च में शामिल हुई। हर कोई हाथों में तख्तियां लेकर बंदी सिखों की रिहाई की मांग कर रहा था। उनका कहना था कि वे सभी अपनी अपनी सजाएं पूरी कर चुके हैं,लेकिन उसके बाद भी उनको छोड़ा नहीं जा रहा है जिसपर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है और कहा कि सभी को जल्द से जल्द रिहा किया जाए क्योंकि उन्हें 32 सालों से जेलों में रखा हुआ था। अब उनको इंसाफ देने का समय आ गया है। इस दौरान सभी ने उपायुक्त (Deputy Commissioner) को मांगपत्र भी सौंपा।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *