Festivals 2022: फेस्टिवल सीजन के चलते ट्रेनों में सभी सीटें फुल, फ्लाइट की टिकटें हुईं 3 गुना महंगा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 13 Sep 2022

नई दिल्ली। Festivals 2022: पर्व-त्योहार आते ही विमानों का किराया सातवें आसमान पर पहुंचने लगा है। लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण दिवाली और छठ के आसपास विमान किराये में भारी वृद्धि देखी जा रही है। सबसे ज्यादा असर दिल्ली-पटना रूट पर दिख रहा है। इस रूट पर विमान किराया लगभग तीन गुना महंगा हो गया है।

दिल्ली से पटना के बीच 22 अक्तूबर को इंडिगो के विमान का किराया लगभग 15 हजार है। दरअसल, 24 अक्तूबर को दीपावली है और इसके छह दिन बाद छठ का पहला अर्घ्य है। ऐसे में टिकटों की मांग बढ़ने से किराये में बेतहाशा वृद्धि हुई है। ट्रेन में टिकटों का टोटा किराये में यह उछाल हर रूट पर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

दरअसल, पटना आने वाली लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों में कन्फर्म टिकट का भारी टोटा है। जहां टिकट उपलब्ध भी है, वहां भारी वेटिंग है। हवाई टिकट सेवा प्रदान करने वाले ऐप पर दिए किराये पर नजर डालें तो 22 अक्तूबर को दिल्ली से पटना आने वाले सभी विमानों का किराया 11 हजार से ऊपर पहुंच गया है।

इस दिन सबसे कम 11 हजार 940 रुपये किराया विस्तारा की दिल्ली-पटना फ्लाइट में है। एयर इंडिया के दिल्ली-पटना विमान में 12 हजार 885 रुपये किराया है। वहीं, 19 अक्तूबर का किराया दिल्ली-पटना रूट पर 6500 से 7500 के बीच है। बाकी दिनों में इस रूट पर किराया 5100 के आसपास रहता है।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *