Punjab News: पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 199 शब्द|📅 13 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पाकिस्तान में कैद सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुखप्रीत कौर अपनी बेटी स्वपनदीप से मिलने के लिए मोटरसाइकिल पर पड़ोसी के साथ जालंधर से अमृतसर जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। इलाज के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

मिली जानकारी के अनुसार जब सुखप्रीत कौर अमृतसर के खजाना चौक पहुंची तो वह मोटरसाइकिल के पीछे गिर गई। जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके तुरंत बाद उसे अमृतसर के महाजन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई।

आज दोपहर एक बजे सुखप्रीत कौर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सरबजीत सिंह की बहन दलबीर का भी इसी साल 26 जून को निधन हो गया था। उन्होंने पाकिस्तान की जेल में कैद अपने भाई को भारत लाने के लिए एक अभियान चलाया था। 60 साल की दलबीर कौर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताया गया था।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *